Gujarat Day 2026 Wishes: गुजरात दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें अपनों को शुभकामनाएं
गुजरात दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में प्रदर्शनी और परेड आयोजित की जाती है. इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को राज्य की परंपराओं, लोक नृत्यों (जैसे गरबा और डांडिया) और इसके बलिदानों से रूबरू कराना है. ऐसे में इस खास अवसर पर इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए गुजरात दिवस की शुभकाननाएं दे सकते हैं.
Gujarat Day 2026 Wishes in Hindi: भारत का पश्चिमी राज्य गुजरात (Gujarat) 1 मई 2026 को अपना स्थापना दिवस (State Formation Day) मना रहा है. 'महागुजरात आंदोलन' (Mahagujarat Movement) के लंबे संघर्ष के बाद 1960 में अस्तित्व में आया यह राज्य आज अपनी आर्थिक प्रगति, समृद्ध लोक कला और गौरवशाली इतिहास के लिए विश्व पटल पर अपनी विशेष पहचान रखता है. इस अवसर पर राज्य भर में भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामना संदेश भेजकर इस दिन की बधाई दे रहे हैं.
आजादी के बाद शुरुआती वर्षों में गुजरात और महाराष्ट्र दोनों 'बॉम्बे प्रेसीडेंसी' का हिस्सा थे। हालांकि, राज्यों के पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत कई राज्यों का गठन भाषा के आधार पर हो चुका था, लेकिन मराठी और गुजराती भाषियों के लिए अलग राज्य की मांग ने व्यापक आंदोलन का रूप ले लिया. अंततः 1 मई 1960 को बॉम्बे प्रेसीडेंसी को विभाजित किया गया, जिससे मराठी भाषियों के लिए महाराष्ट्र और गुजराती भाषियों के लिए गुजरात राज्य की स्थापना हुई.
गुजरात दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में प्रदर्शनी और परेड आयोजित की जाती है. इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को राज्य की परंपराओं, लोक नृत्यों (जैसे गरबा और डांडिया) और इसके बलिदानों से रूबरू कराना है. पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक स्मारकों को भी इस दिन विशेष रूप से सजाया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए गुजरात दिवस की शुभकाननाएं दे सकते हैं.
गुजरात का इतिहास करीब 5 हजार साल पुराना माना जाता है, जहां प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष आज भी इसके गौरव की गवाही देते हैं. 1,96,024 वर्ग किलोमीटर में फैला यह राज्य भौगोलिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसकी उत्तर-पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है. अपनी लंबी तटरेखा और व्यापारिक कौशल के कारण गुजरात भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है.