त्योहार

Gujarat Day 2025 Wishes: गुजरात दिवस के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

गुजरात 1 मई को राज्य स्थापना दिवस का जश्न धूमधाम से मनाता है. राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत से लोगों को रूबरू कराने के लिए इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही लोग शुभकामना संदेशों को आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके प्रियजनों को गुजरात दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Gujarat Day 2025 Wishes: गुजरात दिवस के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
गुजरात दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

Gujarat Day 2025 Wishes in Hindi: जब ब्रिटिश सरकार की हुकूमत से भारत देश को आजादी मिली तब आजादी के कई साल बाद तक महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) बॉम्बे प्रेसीडेंसी (Bombay Presidency) का हिस्सा हुआ करते थे. हालांकि आजादी के कुछ समय बाद भाषा के आधार पर देशभर में अलग-अलग राज्यों को लेकर मांग जोर पकड़ने लगी, तब राज्यों के पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत भाषा के आधार पर कई राज्यों का गठन किया गया. इस अधिनियम के अंतर्गत कन्नड़ भाषियों के लिए कर्नाटक, तेलुगु भाषियों के लिए आंध्र प्रदेश, मलयालम भाषियों के लिए केरल और तमिल भाषियों के लिए तमिलनाडु राज्य का गठन किया गया, लेकिन भाषा के आधार पर अलग राज्य के लिए मराठी और गुजराती भाषियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, साथ ही कई आंदोलनों का सहारा लेना पड़ा, तब जाकर 1 मई 1960 को भाषा के आधार पर बॉम्बे प्रेसीडेंसी को विभाजित कर महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की स्थापना की गई, तब से दोनों राज्य 1 मई को अपना राज्य स्थापना दिवस (State Formation Day) मनाते चले आ रहे हैं.

गुजरात 1 मई को राज्य स्थापना दिवस का जश्न धूमधाम से मनाता है. राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत से लोगों को रूबरू कराने के लिए इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही लोग शुभकामना संदेशों को आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके प्रियजनों को गुजरात दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- गुजरात दिवस पर आइए हम
गुजरात के लोगों की बहादुरी और
साहस को याद करें और
उन्हें सलाम करें.
गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- गुजरात राज्य की एकता और
विविधता का हमेशा जश्न मनाया जाए
राज्य की नवाचार की भावना
सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाए.
गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- इस गुजरात दिवस पर
आइए हम अपने पूर्वजों के
बलिदान और योगदान को याद करें
राज्य की विरासत महानता को प्रेरित करती रहे.
गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- गुजरात राज्य निरंतर प्रगति करता रहे
राज्य की परंपराएं पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढे
प्रेम, सम्मान और एकजुटता सबके दिल में रहे
गुजरात स्थापना दिवस पर यही कामना है.
गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- आशा है कि राज्य का गौरव
प्रत्येक बीतते वर्ष के साथ और
अधिक उज्ज्वल होता जाएगा
राज्य सदैव चमकता रहे, यही कामना है.
गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

गुजरात दिवस के जश्न को मनाने के लिए राज्य में भव्य परेड, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोगों को राज्य की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया जा सके. गुजरात को भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है, जो अपने आप में प्राचीन और गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है. कहा जाता है कि यहां मानव सभ्यता का विकास 5 हजार साल पहले ही हो चुका था, इसलिए ऐतिहासिक तौर पर यह राज्य काफी अहम है. इसके साथ ही इस राज्य की उत्तरी-पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से लगी हुई है, जबकि इसका क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलोमीटर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).