त्योहार

Gujarat Day 2022 Messages: गुजरात दिवस पर इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings, SMS को भेजकर दें शुभकामनाएं

1 मई को गुजरात अपना राज्य स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाता है और इस उत्सव को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर तमाम गुजराती भाषी लोग एक-दूसरे के साथ शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी करते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एसएमएस भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Gujarat Day 2022 Messages: गुजरात दिवस पर इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings, SMS को भेजकर दें शुभकामनाएं
गुजरात दिवस 2022 (Photo Credits: File Image)

Gujarat Day 2022 Messages in Hindi : महाराष्ट्र (Maharashtra) की तरह ही 1 मई का दिन गुजरात (Gujarat) के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि गुजरात इस दिन अपना राज्य स्थापना दिवस (Gujarat Formation Day)  मनाता है. दरअसल, भारत की आजादी से पहले यह प्रदेश बॉम्बे प्रदेश का अंग हुआ करता था, लेकिन भाषा के आधार पर अलग राज्य की मांग को लेकर जब आंदोलन किए गए तब जाकर बॉम्बे प्रदेश को विभाजित कर महाराष्ट्र और गुजरात राज्य की स्थापना की गई. 1 मई 1960 को गुजरात और महाराष्ट्र नाम के दो राज्यों की स्थापना हुई, जिसके बाद से हर साल 1 मई को गुजरात और महाराष्ट्र दोनों ही राज्य अपने-अपने राज्य स्थापना दिवस का जश्न बहुत धूमधाम से मनाते हैं.

1 मई को गुजरात अपना राज्य स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाता है और इस उत्सव को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर तमाम गुजराती भाषी लोग एक-दूसरे के साथ शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी करते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एसएमएस भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- आइए गुजरात दिवस के,

इस बेहद खास अवसर पर,

गुजरात की महिमामहानता,

और अनुग्रह का जश्न मनाएं.

गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2022 (Photo Credits: File Image)

2- आइए गुजरात दिवस पर,

गुजरात की महान संस्कृति,

परंपराओंरीति-रिवाजों,

और विरासत को आगे बढ़ाएं.

गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2022 (Photo Credits: File Image)

3- गुजरात दिवस के खास मौके पर,

गुजरात के लोगों को हार्दिक बधाई,

आने वाले सालों में यह राज्य,

विकास के नए आयाम को छू सकता है.

गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2022 (Photo Credits: File Image)

4- गुजरात दिवस के अवसर पर,

गुजरात की मिट्टी को सलाम!

गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2022 (Photo Credits: File Image)

5- गुजरात दिवस पर,

मैं आशा करता हूं,

और प्रार्थना करता हूं,

कि राज्य को अधिक से अधिक सफलता मिले.

गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

गुजरात दिवस 2022 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि गुजरात भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है, जिसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से लगी है. यह राज्य ऐतिहासिक नजरिए से भी काफी महत्व रखता है, क्योंकि पुरातात्विक अवशेषों से मिली जानकारी के अनुसार इस राज्य में मानव सभ्यता का विकास 5 हजार साल पहले ही हो चुका था. कहा जाता है कि ई.पू. 2500 वर्ष पहले पंजाब से हड़प्पा वासियों ने कच्छ के रण को पार करके मौजूदा गुजरात की नींव डाली थी. इस दिन आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए गुजरात की संस्कृति, परंपरा और इसके गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).