त्योहार

Govardhan Puja 2021 HD Images: गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई! शेयर करें कान्हा ये मनमोहक Photos, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और वॉलपेपर्स

गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन पर्वत के साथ-साथ कान्हा के गोवर्धन स्वरूप की लोग श्रद्धाभाव से पूजा करते हैं. इसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं. आप भी इस विशेष पर्व की अपनों को शुभकामनाएं दे सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं कान्हा के मनमोहक एचडी इमेजेस, फोटोज, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर सकते हैं.

Govardhan Puja 2021 HD Images: गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई! शेयर करें कान्हा ये मनमोहक Photos, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और वॉलपेपर्स
गोवर्धन पूजा 2021 (Photo Credits: File Image)

Govardhan Puja 2021 HD Images: दिवाली उत्सव (Diwali Festival) के तीसरे दिन दीपावली (Deepavali) यानी लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) का त्योहार मनाया जाता है और उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) या अन्नकूट (Annakut) का त्योहार मनाया जाता है. यह पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का चौथा पर्व है, जिसे 05 नवंबर 2021 को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दौरान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप को 56 भोग व अन्नकूट का प्रसाद अर्पित किया जाता है. इस पर्व से जुड़ी प्रचलित मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने बृजवासियों को इंद्र देव की पूजा न करके गोवर्धन पर्व की पूजा करने के लिए कहा था. कान्हा की बात सुनकर बृजवासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरु कर दी, जिसे देख इंद्र देव क्रोधित हो गए और उन्होंने पूरे बृज में मूसलाधार बरसात शुरु कर दी. ऐसे में बृजवासियों की जान बचाने के लिए कान्हा ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्का उंगली पर उठा लिया. इंद्र देव को जब इस बात का आभास हुआ कि कान्हा स्वयं भगवान विष्णु के अवतार हैं  तो उन्होंने श्रीकृष्ण से क्षमा याचना की, तब से गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरु हुई है.

गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन पर्वत के साथ-साथ कान्हा के गोवर्धन स्वरूप की लोग श्रद्धाभाव से पूजा करते हैं. इसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं. आप भी इस विशेष पर्व की अपनों को शुभकामनाएं दे सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं कान्हा के मनमोहक एचडी इमेजेस, फोटोज, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर सकते हैं.

1- हैप्पी गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा 2021 (Photo Credits: File Image)

2- शुभ गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा 2021 (Photo Credits: File Image)

3- गोवर्धन पूजा 2021

गोवर्धन पूजा 2021 (Photo Credits: File Image)

4- गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई

गोवर्धन पूजा 2021 (Photo Credits: File Image)

5- गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

गोवर्धन पूजा 2021 (Photo Credits: File Image)

दरअसल, गोवर्धन पूजा का पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है, जो लक्ष्मी पूजन के अगले दिन पड़ता है. कहा जाता है कि इस दिन भक्तिभाव से गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण के गोवर्धन स्वरूप की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इस खास अवसर पर घरों और मंदिरों में भगवान के लिए अन्नकूट किया जाता है और 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2021 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).