Good Friday 2022 Messages: गुड फ्राइडे पर इन हिंदी WhatsApp Stickers, Quotes, GIF Images, SMS के जरिए करें ईसा मसीह के बलिदान को याद
ईसाई धर्म में जितना महत्व क्रिसमस का है, उतना ही ज्यादा महत्व गुड फ्राइडे का भी बताया जाता है. हालांकि गुड फ्राइडे को न तो धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है और न ही इसकी शुभकामनाएं दी जाती हैं. इस दिवस को ईसा मसीह के बलिदान दिवस के तौर पर मनाया जाता है. ऐसे में आप इस अवसर पर गुड फ्राइडे के इन मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस, एसएमस को अपनों के साथ शेयर करके ईसा मसीह के बलिदान को याद कर सकते हैं.
Good Friday 2022 Messages In Hindi: समाज में फैली अज्ञानता और अंधकार को दूर करने के प्रयासों के लिए सजा के तौर पर प्रभु यीशु (Prabhu Yeshu) यानी ईसा मसीह (Jesus Christ) को सूली पर लटका दिया गया था. कहा जाता है कि कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए पिलातुस ने भगवान के बेटे ईसा मसीह को क्रॉस पर लटका कर जान से मारने का आदेश दिया था. सूली पर लटकाए जाने से पहले उन्हें कई तरह ही यातनाएं दी गईं, बावजूद इसके ईसा मसीह यही प्रार्थना करते रहे कि ईश्वर इन लोगों को माफ करना, क्योंकि इन्हें पता नहीं है कि ये क्या कर रहे हैं. बताया जाता है कि जिस दिन प्रभु यीशु को क्रॉस पर लटकाया गया था, उस दिन शुक्रवार था, इसलिए उनके बलिदान दिवस को गुड फ्राइडे (Good Friday) कहा जाता है. इस साल गुड फ्राइडे 15 अप्रैल 2022 (शुक्रवार) को मनाया जा रहा है.
ईसाई धर्म में जितना महत्व क्रिसमस का है, उतना ही ज्यादा महत्व गुड फ्राइडे का भी बताया जाता है. हालांकि गुड फ्राइडे को न तो धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है और न ही इसकी शुभकामनाएं दी जाती हैं. इस दिवस को ईसा मसीह के बलिदान दिवस के तौर पर मनाया जाता है. ऐसे में आप इस अवसर पर गुड फ्राइडे के इन मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस, एसएमस को अपनों के साथ शेयर करके ईसा मसीह के बलिदान को याद कर सकते हैं.
1- मनुष्य को ईशवरता का पाठ पढ़ाया,
दिन गुड फ्राइडे का आज पवित्र है आया.
गुड फ्राइडे

2- जो बिगड़ी गाडियां सुधारे वो मैकेनिक,
जो बिगड़ी मशीने सुधारे वो इंजीनियर,
जो बिगड़े शरीर को सुधारे वो डॉक्टर,
लेकिन जो बिगड़े तकदीर को संवारे वो परमात्मा...
प्रभु यीशु आप पर सदा कृपावन हों...
गुड फ्राइडे

3- जरा सा मुस्कुरा देना गुड फ्राइडे का दिन है,
शिकवे दिल से भुला देना, गुड फ्राइडे का दिन है,
नेकी से नेकी की दुआ करना खुदा से हर वक्त,
दुआ देना, दुआ लेना गुड फ्राइडे का दिन है.
गुड फ्राइडे

4- कैसे कह दूं कि मेरी,
हर दुआ बेअसर हो गई,
मैं जब भी रोया,
मेरे प्रभु यीशु को खबर हो गई...
गुड फ्राइडे

5- देवदूत बनके कोई आएगा,
सारी आशाएं तुम्हारी पूरी करके जाएगा,
गुड फ्राइडे के इस शुभ दिन पर.
तौफे खुशियों के दे जाएगा.
गुड फ्राइडे

ईसाई धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, प्रभु यीशु अपने समुदाय की भलाई के लिए सूली पर चढ़ गए थे, इसलिए इस दिन को गुड यानी अच्छा कहा जाता है और शुक्रवार होने की वजह से इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है. इस दिवस को ईसा मसीह की कुर्बानी दिवस के तौर पर मनाया जाता है. गुड फ्राइडे को ग्रेट फ्राइडे या होली फ्राइडे भी कहा जाता है. कहा जाता है कि सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद प्रभु यीशु फिर से जीवित हो गए थे, जिसकी खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

