Good Friday 2021 Messages: ईसा मसीह का बलिदान दिवस है गुड फ्राइडे, इन हिंदी WhatsApp Stickers, SMS, Quotes, GIF Images के जरिए करें उन्हें याद
ईसाई समुदाय में यह मान्यता प्रचलित है कि ईसा मसीह अपने समुदाय की भलाई के लिए सूली पर चढ़ गए थे, इसलिए इस दिन को गुड यानी अच्छा कहकर संबोधित किया जाता है. शुक्रवार का दिन होने के कारण इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है, जिसे उनकी कुर्बानी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर आप इन मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, एसएमएस, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस के जरिए उन्हें याद कर सकते हैं.
Good Friday 2021 Messages in Hindi: ईसाई धर्म में जितना क्रिसमस (Christmas) का महत्व बताया जाता है, उतना ही महत्व गुड फ्राइडे (Good Friday) का भी होता है. हालांकि क्रिसमस की तरह गुड फ्राइडे को धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं किया जाता है और न ही इसकी शुभकामनाएं दी जाती हैं. दरअसल, गुड फ्राइडे को ईसा मसीह (Jesus Christ) के बलिदान दिवस के तौर पर मनाया जाता है, जिसे होली फ्राइडे (Holy Friday) या ग्रेट फ्राइडे (Great Friday) भी कहा जाता है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, इसलिए इसे खुशी का त्योहार नहीं माना जाता है. हालांकि कहा जाता है कि सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद प्रभु यीशु फिर से जीवित हो गए थे, जिसकी खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है. इस साल 2 अप्रैल 2021 को गुड फ्राइडे है.
ईसाई समुदाय में यह मान्यता प्रचलित है कि ईसा मसीह अपने समुदाय की भलाई के लिए सूली पर चढ़ गए थे, इसलिए इस दिन को गुड यानी अच्छा कहकर संबोधित किया जाता है. शुक्रवार का दिन होने के कारण इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है, जिसे उनकी कुर्बानी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर आप इन मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, एसएमएस, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस के जरिए उन्हें याद कर सकते हैं.
1- जरा सा मुस्कुरा देना गुड फ्राइडे का दिन है,
शिकवे दिल से भुला देना, गुड फ्राइडे का दिन है,
नेकी से नेकी की दुआ करना खुदा से हर वक्त,
दुआ देना, दुआ लेना गुड फ्राइडे का दिन है.
गुड फ्राइडे

2- प्रार्थना है कि ईश्वर आपके ऊपर,
अपना प्यार व आशीर्वाद सदा बनाए रखेंगे,
उनकी कृपा से आपका जीवन खुशहाल बने,
और आपके जीवन में कभी कोई गम न आए...
गुड फ्राइडे

3- प्रभु यीशु के चरणों की धुल हैं हम,
प्रभु के लिए सारे फूल हैं हम,
इन्हीं फूलों को बचाने, बगीचे को सजाने के लिए,
हमारे पापों को प्रभु यीशु ने अपनाया है.
देखो आज गुड फ्राइडे का पवित्र दिन आया है.
गुड फ्राइडे

4- जो बिगड़ी गाडियां सुधारे वो मैकेनिक,
जो बिगड़ी मशीने सुधारे वो इंजीनियर,
जो बिगड़े शरीर को सुधारे वो डॉक्टर,
लेकिन जो बिगड़े तकदीर को संवारे वो परमात्मा...
प्रभु यीशु आप पर सदा कृपावन हों...
गुड फ्राइडे

5- अगर सुख है तो परेशानियां भी बहुत हैं,
जिंदगी में लाभ है तो हानियां भी बहुत हैं,
क्या हुआ जो प्रभु ने थोड़े गम दे दिए,
उसकी हम पर मेहरबानियां भी बहुत हैं.
गुड फ्राइडे

कहा जाता है कि प्रभु यीशु यानी ईसा मसीह भगवान के बेटे हैं. समाज में फैले अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए सजा के तौर पर उन्हें सूली पर लटका दिया गया था. कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए पिलातुस ने ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाकर जान से मारने का हुक्म दिया. इस दौरान उन्हें कई यातनाएं दी गईं, बावजूद इसके यीशु उनके लिए प्रार्थना करते रहे कि हे ईश्वर इन लोगों को माफ करना, क्योंकि इन्हें नहीं पता है कि ये क्या कर रहे हैं. जिस दिन प्रभु यीशु को क्रॉस पर लटकाया गया था, उस दिन शुक्रवार यानी फ्राइडे था, इसलिए उनके बलिदान दिवस को गुड फ्राइडे कहा जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

