Ganesh Chaturthi 2025 Messages: हैप्पी गणेश चतुर्थी! अपने प्रियजनों संग शेयर करें ये भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Quotes

मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे गणेश चतुर्थी के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन हर तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे सुनाई देते हैं और हर कोई उनकी भक्ति में सराबोर हो जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन भक्तियम हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों से हैप्पी गणेश चतुर्थी कह सकते हैं.

गणेश चतुर्थी 2025 (Photo Credits: File Image)

Ganesh Chaturthi 2025 Messages in Hindi: देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के पर्व को भगवान गणेश (Bhagwan Ganesh) के जन्मोत्सव के रूप में हर साल बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. भगवान शिव (Bhagwan Shiv) और माता पार्वती (Mata Parvati) के लाड़ले पुत्र भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव के इस उत्सव को दस दिनों तक मनाया जाता है, जिसे गणेशोत्सव (Ganeshotsav) कहते हैं. गणेशोत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी से होती है और समापन अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) को होता है. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की स्थापना करते हैं और फिर 10 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अनंत चतुर्दशी को उनकी प्रतिमाओं का विसर्जन करते हैं. इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है, जबकि 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी.

मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे गणेश चतुर्थी के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन हर तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे सुनाई देते हैं और हर कोई उनकी भक्ति में सराबोर हो जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन भक्तियम हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों से हैप्पी गणेश चतुर्थी कह सकते हैं.

1- सुख करता जय मोरया,
दुख हरता जय मोरया,
कृपा सिन्धु जय मोरया,
बुद्धि विधाता मोरया,
गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ति मोरया.
हैप्पी गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- 'ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।
हैप्पी गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- गणपति बाप्पा मोरया,
रिद्धि-सिद्धि के तुम दाता,
दीन दुखियों के भाग्य विधाता,
जय गणपति देवा...
हैप्पी गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- पार्वती के लाडले,
शिवजी के प्यारे,
लड्डू खा के जो मूषक सवारे,
वो जो हैं गणेश देवा हमारे.
हैप्पी गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- एक, दो, तीन, चार,
गणपति की जय जयकार,
पांच, छः, सात, आठ,
गणपति है सबके साथ.
हैप्पी गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी 2025 (Photo Credits: File Image)

गणेश चतुर्थी से जुड़ी एक प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार माता पार्वती ने स्नान से पहले अपने शरीर के मैल से एक पुतले का निर्माण किया था और उसमें उन्होंने प्राण फूंक दिए थे. शरीर के मैल से बने अपने पुत्र को उन्होंने द्वारपाल नियुक्त किया और स्नान करने चली गईं. अपनी माता की आज्ञा का पालन करते हुए गणेश जी ने अपने ही पिता भगवान शिव को माता पार्वती के पास जाने से रोक दिया, जहां वे स्नान कर रही थीं.

बताया जाता है कि इससे महादेव क्रोधित हो गए और उन्होंने गणेश जी के मस्तक को काट दिया. अपने पुत्र ही इस दशा को देखकर माता पार्वती अत्यंत क्रोधित हो गईं और उन्होंने अपने पुत्र को फिर से जीवित करने के लिए कहा. इसके बाद महादेव ने हाथी के सिर को गणेश जी के धड़ पर जोड़कर फिर से उन्हें जीवनदान दिया. हाथी का सिर धड़ से जुड़ने की वजह से गणेश जी को गजानन भी कहा जाता है.

Share Now

Tags

Bhagwan Ganesh festivals and events Ganesh Chaturthi Ganesh Chaturthi 2025 Ganesh Chaturthi 2025 Sanskrit Wishes Ganesh Chaturthi Greetings Ganesh Chaturthi HD Images Ganesh Chaturthi Hindi Messages Ganesh Chaturthi Hindi Wishes Ganesh Chaturthi Photos Ganesh Chaturthi Quotes Ganesh Chaturthi Sanskrit Greetings Ganesh Chaturthi Sanskrit Messages Ganesh Chaturthi Sanskrit Wishes Ganesh Chaturthi Wallpapers Ganesh Utsav Ganesh Utsav 2025 Ganeshotsav Ganeshotsav 2025 Happy Ganesh Chaturthi Happy Ganesh Chaturthi 2025 Lord Ganesha गणेश उत्सव गणेश उत्सव 2025 गणेश चतुर्थी गणेश चतुर्थी 2025 गणेश चतुर्थी एचडी इमेजेस गणेश चतुर्थी कोट्स गणेश चतुर्थी ग्रीटिंग्स हिंदी गणेश चतुर्थी फोटोज गणेश चतुर्थी वॉलपेपर्स गणेश चतुर्थी संस्कृत ग्रीटिंग्स गणेश चतुर्थी संस्कृत मैसेजेस गणेश चतुर्थी संस्कृत विशेज गणेश चतुर्थी हिंदी मैसेज गणेश चतुर्थी हिंदी विशेज गणेशोत्सव गणेशोत्सव 2025 भगवान गणेश हैप्पी गणेश चतुर्थी हैप्पी गणेश चतुर्थी 2025

\