Ganesh Chaturthi 2024 Wishes: गणेश चतुर्थी की इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Photo SMS, Quotes, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है. ऐसे में गणेश जी के तमाम भक्त उनके जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. इसके साथ ही आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फोटो एसएमएस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को शेयर कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Ganesh Chaturthi 2024 Wishes in Hindi: भगवान शिव (Bhagwan Shiv) और माता पार्वती (Mata Parvati) के पुत्र गणेश जी (Bhagwan Ganesh) के जन्मोत्सव को देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पार्वती नंदन गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए उनके जन्मोत्सव के पर्व को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के तौर पर मनाया जाता है. गणेशोत्सव (Ganeshotsav) को लेकर ऐसा कहा जाता है कि गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी के दिन अपने भक्तों के बीच उनके सारे विघ्नों को हरने और उनकी मुरादों की झोली भरने के लिए आते हैं, फिर दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturthhi) पर गणपति बप्पा वापस कैलाश लौट जाते हैं. इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है और इसी के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा.
किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले हमेशा भगवान गणेश की पूजा की जाती है, क्योंकि भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है. ऐसे में गणेश जी के तमाम भक्त उनके जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. इसके साथ ही आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फोटो एसएमएस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को शेयर कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.





वैसे तो गणेश चतुर्थी के पर्व को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में इसकी धूम देखते ही बनती है. गणेश चतुर्थी से दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ होता है, इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश यानी गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का धूमधाम से स्वागत किया जाता है और सार्वजनिक पंडालों व घरों में भक्त उनकी मूर्ति को स्थापित कर पूरे दस दिन तक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

