Ganesh Chaturthi 2023 Invitation Card Hindi Format: गणेश चतुर्थी के लिए प्रियजनों को करें इनवाइट, भेजें ये ई-इनविटेशन कार्ड
गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत करने के साथ ही लोग अपने दोस्तों-प्रियजनों को इस उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं. अगर आप सबके घर जाकर उन्हें इनवाइट नहीं कर पा रहे हैं तो सोशल मीडिया के जरिए ई-इनविटेशन भेजकर उन्हें आमंत्रित कर सकते हैं. आप अपने प्रियजनों को गणेश चतुर्थी के लिए इनवाइट करने के लिए इन ई-इनविटेशन कार्ड्स की मदद ले सकते हैं.
Ganesh Chaturthi 2023 Invitation Card Hindi Format: इस साल गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) 19 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी और इसी के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की शुरुआत हो जाएगी, जिसका समापन 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा. वैसे तो देशभर मे गणेशोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस पर्व की धूम देखते ही बनती है. गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) तक, भक्त पूरे दस दिन भगवान गणेश (Bhagwan Shiv) की भक्ति में सराबोर नजर आते हैं और हर तरफ गणपति बप्पा मोरया (Ganpati Bappa Morya) की गूंज सुनाई देती है. भक्तों के बीच आगमन से कई दिन पहले से ही लोग अपने घरों और पंडालों में तैयारियां करते हैं, फिर गणेश चतुर्थी के दिन धूमधाम से गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है.
गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत करने के साथ ही लोग अपने दोस्तों-प्रियजनों को इस उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं. अगर आप सबके घर जाकर उन्हें इनवाइट नहीं कर पा रहे हैं तो सोशल मीडिया के जरिए ई-इनविटेशन भेजकर उन्हें आमंत्रित कर सकते हैं. आप अपने प्रियजनों को गणेश चतुर्थी के लिए इनवाइट करने के लिए इन ई-इनविटेशन कार्ड्स की मदद ले सकते हैं.
1- गणेश चतुर्थी की बधाई
नमस्कार,
हम इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व मनाने की योजना बना रहे हैं और जब आप सह-परिवार हमारे निवास स्थान -------------पर 19/09/2023 के शुभ दिन आकर हमारे साथ यह पर्व मनाएंगे तो यह उत्सव सही मायनों में यादगार बन जाएगा. कृपया इस निमंत्रण को स्वीकार करें.
निमंत्रक-
(-------------)

2- गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
प्यारे दोस्त,
मैं------------ आपको गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने घर आमंत्रित कर रहा हूं. कृपया अपने पूरे परिवार के साथ आएं और हमारे परिवार के साथ मिलकर यह उत्सव मनाएं. आपकी मौजूदगी से हमारा यह पर्व बेहद खास हो जाएगा.
तारीख- (-------------)
पता- (-------------)

3- शुभ गणेश चतुर्थी
नमस्कार!
मैं आपको अपने निवास स्थान पर 19/09/2023 के दिन गणेश चतुर्थी के लिए आमंत्रित करता हूं, ताकि आपके परिवार के साथ मेरा पूरा परिवार इस पर्व को धूमधाम से मना सके. ढेर सारे प्यार और इस निमंत्रण पत्र के जरिए मैं आपको सह-परिवार इस उत्सव में शामिल होने के लिए न्योता भेज रहा हूं, इसे स्वीकार कर मेरा मान बढ़ाएं.
पता: --------------
समय: ------------

4- हैप्पी गणेश चतुर्थी
प्रिय,
प्रथम पूजनीय गणेश जी की उपस्थिति से भक्तों की समस्त इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं और जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं. हम अपने आवास पर आयोजित गणेश चतुर्थी उत्सव में शामिल होने के लिए आपको आमंत्रित करते हैं. हमारा ये निमंत्रण स्वीकार करें.
तारीख- (-------------)
पता- (-------------)

5- हैप्पी गणेश चतुर्थी
हम आपको सह-परिवार अपने निवास स्थान पर गणेश चतुर्थी के उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं. इसके अलावा आप गणपति बप्पा की आरती के लिए हमारे साथ वर्चुअल तरीके से भी जुड़ सकते हैं.
समय: सुबह 08.00 बजे से रात 08.00 बजे तक.
लिंक के लिए यहां क्लिक करें.

गणेशोत्सव दस दिनों का एक ऐसा उत्सव है, जिसके लिए लोग कई दिन पहले से ही अपने घरों की साफ-सफाई कर सजावट में जुट जाते हैं, फिर गणेश चतुर्थी के दिन धूमधाम से भगवान शिव और माता पार्वती के लाड़ले पुत्र गणेश जी का अपने घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्वागत करते हैं. गणेशोत्सव के दौरान उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है. इसके साथ ही उन्हें मोदक और लड्डूओं का भोग अर्पित किया जाता है. इस उत्सव में शामिल होने के लिए दोस्तों-रिश्तेदारों, करीबियों और प्रियजनों को आमंत्रित करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

