Friendship Day 2025 Messages: हैप्पी फ्रेंडशिप डे! दोस्तों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris, GIF Greetings और Photo SMS
इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर इंसान के जीवन में परिवार वालों के बाद एक ऐसा शख्स होता है, जिससे दिल जुड़ा होता है. दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाने और इसके एहसास को जिंदा बनाए रखने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस को दोस्तों संग शेयर करके उनसे हैप्पी फ्रेंडशिप डे कह सकते हैं.
Friendship Day 2025 Messages in Hindi: दोस्ती यानी फ्रेंडशिप (Friendship) एकमात्र ऐसा रिश्ता है जो हमें जन्म से या खून के रिश्ते से नहीं मिलता है, इसे हम खुद बनाते हैं. कहते हैं कि सच्चे दोस्त किस्मत वालों को ही मिलते हैं, जो किसी बेशकीमती दौलत से कम नहीं है. दोस्ती का रिश्ता इसलिए भी दुनिया के तमाम रिश्तों में बेहद खास और खूबसूरत होता है, क्योंकि हम अपने दोस्तों से लाइफ के वो सारे सीक्रेट्स आसानी से शेयर कर लेते हैं, जो हम अपने माता-पिता या भाई-बहन से भी नहीं कर पाते हैं. यही वजह है कि दोस्ती के इस अनमोल रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस (Friendship Day) सेलिब्रेट किया जाता है. हर साल इसकी तारीख बदलती रहती है, जिसके हिसाब से इस साल 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है.
इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर इंसान के जीवन में परिवार वालों के बाद एक ऐसा शख्स होता है, जिससे दिल जुड़ा होता है. दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाने और इसके एहसास को जिंदा बनाए रखने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस को दोस्तों संग शेयर करके उनसे हैप्पी फ्रेंडशिप डे कह सकते हैं. इसके साथ ही आप उन्हें एहसास दिला सकते हैं कि आपकी जिंदगी आपके दोस्तों के बिना कितनी अधूरी है.

मंजिले कदम चूमे तेरी,
आज दिन है दोस्ती का,
तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी.


कोई निभाने वाला हो तो दुनिया याद करती है.
दोस्तों के साथ जब भी कुछ पल बिताते हैं.


हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाए जाने से पहले 30 जुलाई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस यानी इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, जिसका प्रस्ताव 1958 में पराग्वे में पेश हुआ था. इस प्रस्ताव के पेश होने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को दुनिया भर में इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाने की घोषणा की. वहीं भारत, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
बहरहाल, दोनों फ्रेंडशिप डे में अंतर यह है कि 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है, जो देशों के बीच परस्पर सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के लिए मनाते हैं, जबकि अगस्त के पहले रविवार को दोस्तों के नाम समर्पित किया गया है. इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाते हैं. दोस्तों के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं और इस दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

