Friendship day 2018: इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को भेजें ये एसएमएस
समय बीतने के साथ ही दोस्ती और भी गहरी हो जाती है. इसी कड़ी आप अपने दोस्त को फ्रेंडशिप डे पर करें याद और विश करें.
हम सभी के लाइफ में दोस्त बहुत जरूरी होते है और उनकी भूमिका बहुत अहम होती है. दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो कभी नहीं बदलता. समय बीतने के साथ ही दोस्ती और भी गहरी हो जाती है. इसी कड़ी आप अपने दोस्त को फ्रेंडशिप डे पर करें याद और विश करें इन मैसेज के साथ. भेजें अपने दोस्तों को ये SMS.
बता दें कि अगस्त के पहले रविवार के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. 1935 में अमेरिकी सरकार ने फ्रेंडशिप डे की शुरुआत की थी.
1-
चांद की दोस्ती, रात से सुबह तक.
सूरज की दोस्ती, दिन से शाम तक.
हमारी दोस्ती पहली मुलाक़ात से आखरी सांस तक
2-
ज़िन्दगी लहर थी आप साहिल हुए
न जाने कैसे हम आपकी दोस्ती के काबिल हुए
न भूलेंगे हम उस हसीं पल को
जब आप हमारी छोटी सी ज़िन्दगी में शामिल हुए
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.
3-
दोस्ती तो सिर्फ इत्तफाक है
ये तो दिलों की मुलाकात है
दोस्ती नहीं देखती दिन है या रात है
इसमें तो है शहद की मिठास
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.
4-
हम वो नहीं जो तुम्हें गम में छोड़ देंगे
हम वो नहीं जो तुझसे नाता तोड़ देंगे
हम तो वो हैं
अगर तेरी सांसें बंद हो जाए
तो अपनी सांसें जोड़ देंगे.
5-
हम दोस्ती निभाना जानते है ,
ज़ख्म कितने भी गहरे हो दवा लगाना जानते है ,
हमें भूलने की कोशिश भी ना करना ऐ दोस्त
हम गला दबाना भी जानते है.
6-
वादा तो नहीं करते की दोस्ती निभाएंगे
कोशिश यही रहेगी की
आपको सताएंगे
जरुरत पड़ेगी तो दिल से पुकारना
जहा भी होंगे, चले आएंगे
हैप्पी फ्रेंडशिप डे.
7-
वह याद नहीं करते हम भुला नहीं सकते,
वो हंसा नहीं सकते हम रुला नहीं सकते,
दोस्ती इतनी खूबसूरत है हमारी,
वह बता नहीं सकते और हम जता नहीं सकते.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

