Flirting Day 2022 Messages: फ्लर्टिंग डे को इन मस्तीभरे हिंदी Facebook Wishes, WhatsApp Stickers, Shayari, Photos SMS के जरिए करें सेलिब्रेट
अगर आप भी किसी को मन ही मन पसंद करते हैं और उनसे अपना हाल-ए-दिल बयां नहीं कर पा रहे हैं तो फ्लर्टिंग डे से बेहतर दिन आपके लिए भला क्या हो सकता है. इस दिन आप फ्लर्ट करके उन तक अपने दिल की बात सहजता से पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा आप सोशल मीडिया के जरिए फ्लर्टिंग डे के इन मस्तीभरे मैसेजेस, फेसबुक विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, शायरी और फोटो एसएमएस को भेजकर इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं.
Flirting Day 2022 Messages in Hindi: दुनिया भर में वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मनाए जाने के बाद अब मस्ती और मजाक के लिहाज से एंटी-वैलेंटाइन वीक (Anti-Valentine Week) का सेलिब्रेशन किया जा रहा है. वैसे तो इस सप्ताह को प्यार में धोखे और बेवफाई का शिकार हुए लोग मनाते हैं, लेकिन इस हर कोई अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर सकता है. एंटी-वैलेंटाइन वीक में हर दिन अलग-अलग डे सेलिब्रेट किए जाते हैं. इस सप्ताह के चौथे दिन यानी 18 फरवरी को फ्लर्टिंग डे (Flirting Day) मनाया जाता है. परफ्यूम डे के अगले दिन कपल्स अपने पार्टनर के साथ हेल्दी फ्लर्टिंग करते हैं. हालांकि इस दिन को वो लोग भी खास बना सकते हैं, जो किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या फिर अपने क्रश के साथ रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहते हैं. वैसे भी फ्लर्टिंग एक ऐसी कला है, जो हर किसी को नहीं आती है. यह कला जिसे आती है वो आसानी से सामने वाले को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं.
अगर आप भी किसी को मन ही मन पसंद करते हैं और उनसे अपना हाल-ए-दिल बयां नहीं कर पा रहे हैं तो फ्लर्टिंग डे से बेहतर दिन आपके लिए भला क्या हो सकता है. इस दिन आप फ्लर्ट करके उन तक अपने दिल की बात सहजता से पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा आप सोशल मीडिया के जरिए फ्लर्टिंग डे के इन मस्तीभरे मैसेजेस, फेसबुक विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, शायरी और फोटो एसएमएस को भेजकर इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं.
1- लोग इश्क करते हैं बड़े शोर के साथ,
हमने भी किया बड़े ज़ोर के साथ,
लेकिन अब करेंगे बड़े गौर के साथ,
क्योंकि कल देखा उसे किसी और के साथ.
हैप्पी फ्लर्टिंग डे

2- उसके नैना जैसे नील कमल,
उसका चेहरा जैसे सुबह की किरण,
उसके ये घने बाल कर देते हैं बेहाल,
लगता जैसे मैं पिछले जन्म से ही उनसे मुखातिब हूं ,
शायद लोग तभी कहते हैं मैं आवारा आशिक हूं.
हैप्पी फ्लर्टिंग डे

3- प्यार किया तो उनकी मोहब्बत नजर आई,
दर्द हुआ तो पलके उनकी भर आई,
दो दिलों की धड़कन में एक बात नज़र आई,
दिल तो उनका धड़का पर आवाज इस दिल की आई.
हैप्पी फ्लर्टिंग डे

4- हम हो गए तुम्हारे तुम्हें सोचने के बाद,
अब न देखेंगे किसी को तुम्हें देखने के बाद,
दुनिया छोड़ देंगे तुम्हें छोड़ने के बाद,
खुदा माफ करे मुझे इतना झूठ बोलने के बाद.
हैप्पी फ्लर्टिंग डे

5- आंसू तेरे निकले और आंखें मेरी हो,
दिल तेरा धड़के और धड़कन मेरी हो,
खुदा करे हमारी दोस्ती इतनी गहरी हो,
कि नौकरी तुम करो और सैलरी मेरी हो.
हैप्पी फ्लर्टिंग डे

फ्लर्टिंग डे सेलिब्रेशन के दौरान आपको इस बात का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए कि आप इस कला का इस्तेमाल अपने परिचितों के साथ ही करें, वरना किसी अपरिचित के साथ फ्लर्ट करना आपको भारी पड़ सकता है. इसके साथ ही आपकी फ्लर्टिंग हेल्दी और मजाकिया हो, ताकि सामने वाला इससे हर्ट होने के बजाय इसका लुत्फ उठा सके, तो फिर देर किस बात की मजाकिया अंदाज में अपने दोस्तों-परिचितों के साथ फ्लर्टिंग करके उनके चेहरे पर मुस्कान लाएं और इस दिन को यादगार बनाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

