Eid Moon Sighting 2023, Chand Raat: भारत, बांग्लादेश समेत अन्य देशों में कल ईद का चांद देखने की होगी कोशिश, शनिवार को मनाया जा सकता है ईद- उल-फितर का त्योहार!

रमजान का पाक महिना लोगों के बीच से जाने वाला है और खुशियों का त्योहार ईद मनाने को लेकर बेताब है. रमजान का अंतिम असरा चल रहा है. ऐसे में ईद का त्योहार मनाने को लेकर भारत, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में मुसलमान कल ईद का चांद देखने की कोशिश करेंगे

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

Eid Moon Sighting 2023, Chand Raat: रमजान का पाक महिना लोगों के बीच से जाने वाला है और खुशियों का त्योहार ईद मनाने को लेकर बेताब है. रमजान का अंतिम असरा चल रहा है. ऐसे में ईद का त्योहार मनाने को लेकर भारत, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में मुसलमान कल ईद का चांद देखने की कोशिश करेंगे. कल यानी शुक्रवार को ईद का चांद नजर आता है तो इन देशों में शनिवार 22 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा.

भारत में जहां कल ईद का चांद देखने की कोशिश होगी. वहीं अरब देशों में आज शाम को ईद का चांद देखने का एहतिमाम (व्यवस्था) किया जाएगा. अगर आज शाम यानी गुरुवार (20 अप्रैल) को सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में चांद दिखा तो  अरब देशो में कल यानी शुक्रवार (21 अप्रैल) को ईद मनाई जाएगी. यह भी पढ़े: Ramadan 2023: रमजान में रोजा छूटने अथवा कोई गलती होने पर क्या करें? जानें इसका विकल्प?

रमजान के इस पाक महीने में लोग पूरा दिन रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार करते हैं. इस्फ्तर करने के बाद मगरीब की नमाज पढ़ने के बाद ईशा की नमाज के बाद पूरे महीने तारावीह की नमाज पढ़ते हैं. पूरे एक महीने रोजा रखने के बाद ईद का चांद दिखने के बाद लोग मस्जिदों और ईदगाहों में जाकर ईद की नमाज पढ़ते हैं.

बता दें कि भारत, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में मुसलमानों का कल (21 अप्रैल) रमज़ान का 29वां रोजा है. ऐसे में अगर कल चांद नजर आया तो भारत समेत इन देशों में 22 अप्रैल को ईद मनाया जायेगा. हालांकि कल चांद न दिखने पर ईद उल फितर 23 अप्रैल को मनाई जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड