त्योहार

Earth Day 2024 Messages: हैप्पी अर्थ डे! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी Slogans, Facebook Greetings, WhatsApp Wishes और HD Images

ग्लोबल वॉर्मिंग के बढ़ते खतरे के चलते दुनिया भर में सूखा, अकाल, बाढ़, तूफान और खतरनाक मौसम जैसे हालात पैदा हो रहे हैं, इसलिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर किसी को आगे आना होगा. ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस पर आप इन हिंदी मैसेजेस, स्लोगन, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज और एचडी इमेजेस को प्रियजनों संग शेयर कर हैप्पी अर्थ डे विश करते हुए उन्हें पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक भी कर सकते हैं.

Earth Day 2024 Messages: हैप्पी अर्थ डे! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी Slogans, Facebook Greetings, WhatsApp Wishes और HD Images
पृथ्वी दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

Earth Day 2024 Messages in Hindi: आज (22 अप्रैल 2024) दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस यानी वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) मनाया जा रहा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस (International Mother Earth Day) के नाम से भी जाना जाता है. इस साल यानी 2024 में विश्व पृथ्वी दिवस का 54वां आयोजन किया गया है, जिसका मकसद पर्यावरण संरक्षण (Environment protection) को बढ़ावा देना और ग्लोबल वॉर्मिंग (Global Warming) के प्रति लोगों को जागरूक करना है. दरअसल, बढ़ती आबादी और आधुनिक विकास के दौड़ में जंगलों की अंधाधुंध कटाई के चलते ग्लोबल वॉर्मिंग का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जो मानव जाति के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. ऐसे में पृथ्वी को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे से लोगों को रूबरू कराने के लिए ही हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है.

ग्लोबल वॉर्मिंग के बढ़ते खतरे के चलते दुनिया भर में सूखा, अकाल, बाढ़, तूफान और खतरनाक मौसम जैसे हालात पैदा हो रहे हैं, इसलिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर किसी को आगे आना होगा. ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस पर आप इन हिंदी मैसेजेस, स्लोगन, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज और एचडी इमेजेस को प्रियजनों संग शेयर कर हैप्पी अर्थ डे विश करते हुए उन्हें पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक भी कर सकते हैं.

1- प्रकृति का न करें हरण,

आओ बचाएं पर्यावरण.

हैप्पी अर्थ डे

पृथ्वी दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

2- पृथ्वी की परवाह,

आने वाले जन्म के लिए परवाह.

हैप्पी अर्थ डे

पृथ्वी दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

3- पृथ्वी हमारी नहीं,

हम पृथ्वी के हैं...

हैप्पी अर्थ डे

पृथ्वी दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

4- अर्थ का कुछ करो,

नहीं तो हो जाएगा अनर्थ.

हैप्पी अर्थ डे

पृथ्वी दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

5- पृथ्वी को बंजर ना बनाएं,

हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाएं.

हैप्पी अर्थ डे

पृथ्वी दिवस 2024 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत 22 अप्रैल 1970 से हुई थी, तब से लेकर अब तक इस दिवस को मनाने का सिलसिला बरकरार है. इस दिवस को 195 देशों द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है. बताया जाता है कि साल 1960 और 1970 के दशक में जंगलों की अधांधुंध कटाई की जाने लगी. मानव अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए जंगलों को नष्ट करने लगे, जो पृथ्वी और पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन के लिए खतरा पैदा करने लगा. ऐसी स्थिति में दुनिया का ध्यान इस गंभीर मुद्दे पर लाने के लिए विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का फैसला किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).