Dussehra 2025 Messages: दशहरा के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
दशहरे का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन जहां महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी जाती है तो वहीं कई जगहों पर लंकापति रावण के पुतले का दहन किया जाता है. ऐसे में इस बेहद खास मौके पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को दशहरे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Dussehra 2025 Messages in Hindi: बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) की आज देशभर में धूम मची हुई है. इस साल 2 अक्टूबर 2025 को यह पर्व मनाया जा रहा है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जाता है. इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है, जिसे लोग अपनी-अपनी स्थानीय मान्यताओं व रीति-रिवाजों के हिसाब से मनाते हैं. दरअसल, शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) में नौ दिनों तक मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना करने के बाद दसवें दिन विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जाता है. उत्तर भारतीय और पश्चिमी राज्यों में दशहरे के त्योहार को भगवान राम की लंकापति रावण पर विजय के तौर पर मनाया जाता है, जबकि एक अन्य कथा के अनुसार, अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां दुर्गा ने दुष्ट असुर महिषासुर का संहार कर इस संसार को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी.
दशहरे का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन जहां महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी जाती है तो वहीं कई जगहों पर लंकापति रावण के पुतले का दहन किया जाता है. ऐसे में इस बेहद खास मौके पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को दशहरे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

ऐसी मान्यता है कि मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम ने आश्विन शुक्ल दशमी को लंकापति रावण का अंत किया था, इसलिए इस दिन कई जगहों पर लंकापति रावण के पुतले का दहन किया जाता है तो कई जगहों पर महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की विजय के तौर पर इस पर्व को मनाया जाता है. दशहरे के दिन देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर उन्हें विदाई भी दी जाती है. यह पर्व हमें याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी ही ताकतवर क्यों न हो, लेकिन जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2025 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).