Diwali 2024 E-Invitation Card: दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों-रिश्तेदारों को करें आमंत्रित, भेजें ये प्यार भरे हिंदी ई-इनविटेशन कार्ड
दिवाली सेलिब्रेशन के लिए लोग दिवाली मिलन समारोह या दिवाली पार्टी का आयोजन भी करते हैं, जिसमें शामिल होने के लिए लोग अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और करीबियों को इनवाइट करते हैं. अगर आप भी दिवाली सेलिब्रेशन के लिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को आमंत्रित करना चाहते हैं तो उनके साथ ये प्यार भरे हिंदी ई-इनविटेशन कार्ड शेयर कर सकते हैं.
Diwali 2024 E-Invitation Card in Hindi: पांच दिवसीय दिवाली उत्सव (Diwali Utsav) का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है, जो भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में खास महत्व रखता है. इस साल दिवाली उत्सव की शुरुआत 29 अक्टूबर से धनतेरस (Dhanteras) के साथ हो रही है, जबकि इसका समापन 3 नवंबर को भाई दूज (Bhai Dooj) के साथ होगा. प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चौदह साल के वनवास से मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम (Lord Ram) दिवाली (Diwali) पर अयोध्या (Ayodhya) वापस लौटे थे और पूरी अयोध्या नगरी में घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया गया था. दीयों की रोशनी से अमावस्या की काली रात भी रोशनी से जगमगा उठी थी, इसलिए इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व भी कहा जाता है. दिवाली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां, नई उमंगें और अनेक त्योहार लेकर आता है, जिसमें दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन का दिन सबसे खास होता है.
दिवाली सेलिब्रेशन के लिए लोग दिवाली मिलन समारोह या दिवाली पार्टी का आयोजन भी करते हैं, जिसमें शामिल होने के लिए लोग अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और करीबियों को इनवाइट करते हैं. अगर आप भी दिवाली सेलिब्रेशन के लिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को आमंत्रित करना चाहते हैं तो उनके साथ ये प्यार भरे हिंदी ई-इनविटेशन कार्ड शेयर कर सकते हैं.






गौरतलब है कि दिवाली उत्सव पांच दिनों तक चलता है. इस दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे कई पर्व मनाए जाते हैं. दिवाली को अज्ञानता के अंधकार को दूर करके ज्ञान के प्रकाश से रोशन करने वाला खास पर्व माना जाता है. इसे सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए सभी धर्मों के लोग इस पर्व को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

