त्योहार

Diwali 2022 E-Invitation Messages: अपनों के साथ मनाएं दिवाली का त्योहार, सोशल मीडिया के जरिए ये ई-इनविटेशन भेजकर करें इनवाइट

दिवाली उत्सव को मनाने का असली आनंद तो परिवार के सदस्यों, दोस्तों और करीबियों के साथ आता है, इसलिए कोई लोग दिवाली सेलिब्रेशन के लिए अपने घर पर शानदार पार्टी का आयोजन भी करते हैं. ऐसे में अगर इस साल आप भी दिवाली पार्टी आयोजित करने जा रहे हैं तो आप सोशल मीडिया के जरिए ये ई-इनविटेशन कार्ड भेजकर अपनों को आमंत्रित कर सकते हैं.

Diwali 2022 E-Invitation Messages: अपनों के साथ मनाएं दिवाली का त्योहार, सोशल मीडिया के जरिए ये ई-इनविटेशन भेजकर करें इनवाइट
दिवाली 2022 ई-इनविटेशन (Photo Credits: File Image)

Diwali 2022 E-Invitation Messages in Hindi: दीयो के पांच दिवसीय उत्सव दिवाली (Diwali) को अंधकार पर प्रकाश की जीत का अनोखा पर्व कहा जाता है. दिवाली हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसका इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है. दीयों की जगमगाती रोशनी से अमावस्या की काली रात को रोशन करने वाला दीयों का यह उत्सव पूरे पांच दिनों तक मनाया जाता है. पांच दिनों तक मनाए जाने वाले इस त्योहार के दौरान धनतेरस (Dhanteras), नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi), लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan), गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) और भाईदूज (Bhai Dooj) जैसे त्योहार मनाए जाते हैं. इस साल दिवाली उत्सव की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 से धनतेरस के साथ हो रही है और इस पांच दिवसीय पर्व का समापन 26 अक्टूबर को भाईदूज के साथ होगा.

दिवाली उत्सव को मनाने का असली आनंद तो परिवार के सदस्यों, दोस्तों और करीबियों के साथ आता है, इसलिए कोई लोग दिवाली सेलिब्रेशन के लिए अपने घर पर शानदार पार्टी का आयोजन भी करते हैं. ऐसे में अगर इस साल आप भी दिवाली पार्टी आयोजित करने जा रहे हैं तो आप सोशल मीडिया के जरिए ये ई-इनविटेशन कार्ड भेजकर अपनों को आमंत्रित कर सकते हैं.

1- दिवाली की शुभकामनाएं

प्यारे दोस्त,

मैं------------ आपको दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन के शुभ अवसर पर अपने घर आमंत्रित कर रहा हूं. कृपया अपने पूरे परिवार के साथ आएं और हमारे परिवार के साथ मिलकर दीयों का यह पावन उत्सव मनाएं. आपकी मौजूदगी से हमारा यह पर्व बेहद खास हो जाएगा.

तारीख- (-------------)

पता- (-------------)

दिवाली 2022 ई-इनविटेशन (Photo Credits: File Image)

2- हैप्पी दिवाली!

प्रिय,

मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और उनकी कृपा से आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है. इस साल हम अपने आवास पर आयोजित दिवाली उत्सव में शामिल होने के लिए आपको स्नेह पूर्वक आमंत्रित करते हैं. हमारा ये निमंत्रण स्वीकार करें.

तारीख- (-------------)

पता- (-------------)

दिवाली 2022 ई-इनविटेशन (Photo Credits: File Image)

3- दीपावली की बधाई

नमस्कार,

हम इस साल दिवाली उत्सव मनाने की योजना बना रहे हैं. ऐसे में अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ हमारे निवास स्थान ----------- पर 24/10/2022 को लक्ष्मी पूजन में शामिल होंगे तो हमारा यह उत्सव सही मायनों में यादगार बन जाएगा. कृपया इस निमंत्रण को स्वीकार करें.

निमंत्रक-

(-------------)

दिवाली 2022 ई-इनविटेशन (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का सबसे खास और महत्वपूर्ण दिन दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन का होता है, यह तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या को पड़ती है. इस दिन धन व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. घर को रंग-बिरंगी लाइटों, दीयों और रंगोली से सजाया जाता है. इस दिन लोग जमकर पटाखे फोड़ते हैं और आतिशबाजी करके इस पर्व को सेलिब्रेट करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).