Dhanvantari Jayanti 2024 Messages: धन्वंतरि जयंती के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings को शेयर कर दें पर्व की शुभकामनाएं

धार्मिक मत है कि भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से व्यक्ति को उत्तम आरोग्य, आय, सुख, सौभाग्य, ऐश्वर्य, संपत्ति समेत सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए भी उनकी पूजा की जाती है. ऐसें में धन्वंतरि जयंती पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर कर अपनों को पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

धन्वंतरि जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

Dhanvantari Jayanti 2024 Messages in Hindi: आज (29 अक्टूबर 2024) से यानी धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दिवाली उत्सव (Diwali Utsav) की शुरुआत हो गई है.  हिंदू धर्म में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को जहां धनतेरस (Dhanteras) का पर्व मनाया जाता है तो वहीं यह तिथि भगवान धन्वंतरि (Bhagwan Dhanvantari) को समर्पित है. प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन धन्वंतरि जयंती (Dhanvantari Jayanti) का पर्व मनाया जाता है. भगवान विष्णु के अवतार भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक और देवताओं का वैद्य कहा जाता है. यही वजह है कि अच्छे आरोग्य और निरोगी काया की कामना से धनतेरस पर विधि-विधान के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है.

धार्मिक मत है कि भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से व्यक्ति को उत्तम आरोग्य, आय, सुख, सौभाग्य, ऐश्वर्य, संपत्ति समेत सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए भी उनकी पूजा की जाती है. ऐसें में धन्वंतरि जयंती पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर कर अपनों को पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- धन्वंतरि जयंती का शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियां है लाया,
भगवान धन्वंतरि आएं आपके घर,
आपको मिले अच्छी सेहत का वरदान.
धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं

धन्वंतरि जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

2- जीवन में हर ऊंचाई प्राप्त करें आप,
सदा अपनों के साथ रहें आप,
भगवान धन्वंतरि अपनी कृपा रखें आप पर,
हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रहें आप.
धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं

धन्वंतरि जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

3- असुर पराजय, देवता विजय दिवस,
लक्ष्मी वास, लक्ष्मी कृपा, जय घोष दिवस,
अमृत पायो देवता और जीवन पायो राजकुमार,
सुख-समृद्धि, धन-वृद्धि और देव दिवस.
धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं

धन्वंतरि जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

4- धनतेरस का त्योहार भगवान धन्वंतरि के,
जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है,
जिन्होंने भारत की प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा को प्रतिपादित किया,
भगवान धन्वंतरि आपके जीवन को अरोग्यता तथा सुख समृद्धि पूर्ण रखे.
धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं

धन्वंतरि जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

5- धन्वंतरि आपके घर में आएं,
स्वास्थ्य और धन सबको दे जाएं,
लक्ष्मी-गणपति-कुबेर का,
हम सभी आशीर्वाद पाएं.
धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं

धन्वंतरि जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

आयुर्वेद के जनक और आरोग्य के देवता कहे जाने वाले भगवान धन्वंतरि अपनी चार भुजाओ में शंख, चक्र, औषधि और अमृत कलश धारण करते हैं. धन्वंतरि जयंती के दिन ही भारत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाता है. कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. यह घटना कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुई थी. भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के दो दिन बाद यानी कार्तिक अमावस्या को देवी लक्ष्मी भी समुद्र से प्रकट हुई थीं, इसलिए कार्तिक अमावस्या को लक्ष्मी पूजन यानी दीपावली का पर्व मनाया जाता है.

Share Now

Tags

Dhanteras Dhanteras 2024 Dhanvantari Jayanti Dhanvantari Jayanti 2024 Dhanvantari Jayanti GIFs Dhanvantari Jayanti Greetings Dhanvantari Jayanti Hindi Messages Dhanvantari Jayanti Hindi Wishes Dhanvantari Jayanti Images Dhanvantari Jayanti Messages Dhanvantari Jayanti Messages in Hindi Dhanvantari Jayanti Photos Dhanvantari Jayanti Quotes Dhanvantari Jayanti SMS Dhanvantari Jayanti Wallpapers Dhanvantari Jayanti Wishes Dhanvantari Jayanti Wishes in Hindi diwali Diwali 2024 Diwali 2024 Special Diwali Special festivals and events Happy Dhanteras Happy Dhanteras 2024 Happy Dhanvantari Jayanti Happy Dhanvantari Jayanti 2024 दिवाली दिवाली 2024 दिवाली 2024 स्पेशल दिवाली स्पेशल धनतेरस धनतेरस 2024 धन्वंतरि जयंती धन्वंतरि जयंती 2024 धन्वंतरि जयंती इमेजेस धन्वंतरि जयंती एसएमएस धन्वंतरि जयंती की बधाई धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं धन्वंतरि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं धन्वंतरि जयंती कोट्स धन्वंतरि जयंती ग्रीटिंग्स धन्वंतरि जयंती फोटोज धन्वंतरि जयंती मैसेजेस धन्वंतरि जयंती विशेज धन्वंतरि जयंती वॉलपेपर्स धन्वंतरि जयंती शुभकामना संदेश धन्वंतरि जयंती हिंदी ग्रीटिंग्स धन्वंतरि जयंती हिंदी मैसेज धन्वंतरि जयंती हिंदी विशेज हैप्पी धन्वंतरि जयंती हैप्पी धन्वंतरि जयंती 2024

\