Dhanvantari Jayanti 2022 Messages: धन्वंतरि जयंती की इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
देवताओं के वैद्य और आरोग्य के देवता कहे जाने वाले भगवान धन्वंतरि की चार भुजाएं हैं, जिनमें वे शंख, चक्र, औषधि और अमृत कलश धारण करते हैं. ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान शिव ने विष का पान किया था, तब धन्वंतरि जी ने ही उन्हें अमृत दिया था. इस विशेष अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Dhanvantari Jayanti 2022 Messages in Hindi: हिंदू धर्म में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन से पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत होती है. इस तिथि को दिवाली उत्सव (Diwali Festival) का पहला पर्व धनतेरस (Dhanteras) मनाया जाता है. इसके साथ ही इस दिन धन्वंतरि जयंती (Dhanvantari Jayanti) भी मनाई जाती है. इस साल धन्वंतरि जयंती 22 अक्टूबर 2022 को मनाई जा रही है. प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि (Bhagwan Dhanvantari) का प्राकट्य हुआ था. हाथ में अमृत कलश लिए भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक और भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, इसलिए अच्छे आरोग्य के लिए धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है.
देवताओं के वैद्य और आरोग्य के देवता कहे जाने वाले भगवान धन्वंतरि की चार भुजाएं हैं, जिनमें वे शंख, चक्र, औषधि और अमृत कलश धारण करते हैं. ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान शिव ने विष का पान किया था, तब धन्वंतरि जी ने ही उन्हें अमृत दिया था. इस विशेष अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- धन्वंतरि आपके घर में आएं,
स्वास्थ्य और धन सबको दे जाएं,
लक्ष्मी-गणपति-कुबेर का,
हम सभी आशीर्वाद पाएं.
धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: धनतेरस से भाई दूज तक करें यह विशिष्ठ पूजा! धन-समृद्धि के साथ-साथ मिलेगा मान सम्मान
2- धन्वंतरि जयंती का शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियां है लाया,
भगवान धन्वंतरि आएं आपके घर,
आपको मिले अच्छी सेहत का वरदान.
धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं

3- असुर पराजय, देवता विजय दिवस,
लक्ष्मी वास, लक्ष्मी कृपा, जय घोष दिवस,
अमृत पायो देवता और जीवन पायो राजकुमार,
सुख-समृद्धि, धन-वृद्धि और देव दिवस.
धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं

4- धनतेरस का त्योहार भगवान धन्वंतरि के,
जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है,
जिन्होंने भारत की प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा को प्रतिपादित किया,
भगवान धन्वंतरि आपके जीवन को अरोग्यता तथा सुख समृद्धि पूर्ण रखे.
धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं

5- जीवन में हर ऊंचाई प्राप्त करें आप,
सदा अपनों के साथ रहें आप,
भगवान धन्वंतरि अपनी कृपा रखें आप पर,
हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रहें आप.
धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं

धनतेरस यानी धन्वंतरि जयंती पर शाम के समय भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ-साथ उन्हें पीतल के नए बर्तन में पकवान अर्पित किए जाते हैं. इसके साथ ही इस दिन धन-ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. गौरतलब है कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है, इसलिए इस दिन देश में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

