त्योहार

Devshayani Ekadashi 2022 Messages: हरिशयनी एकादशी की इन हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करते हैं. इस दिन भगवान विष्णु के भक्तिमय संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को अपने प्रियजनों को भेजकर हरिशयनी एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Devshayani Ekadashi 2022 Messages: हरिशयनी एकादशी की इन हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
देवशयनी एकादशी 2022 (Photo Credits: File Images)

Devshayani Ekadashi 2022 Messages in Hindi: आज यानी 10 जुलाई 2022 को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) मनाई जा रही है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाता है. कहा जाता है कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) चार महीने के लिए क्षीरसागर में शयन के लिए जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है. इस अवधि के दौरान सभी मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं. दरअसल, साल भर में कुल 24 एकादशियां मनाई जाती हैं, जिनमें देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व बताया जाता है. इसी एकादशी की रात्रि से श्रीहरि का शयन काल प्रारंभ हो जाता है, जिसे चातुर्मास या चौमासा कहा जाता है. देवउठनी एकादशी से देव उठनी एकादशी तक शादी-ब्याह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.

देवउठनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करते हैं. इस दिन भगवान विष्णु के भक्तिमय संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को अपने प्रियजनों को भेजकर हरिशयनी एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- हर घर के आंगन में तुलसी,

तुलसी बड़ी महान है,

जिस घर में ये तुलसी रहती,

वो घर स्वर्ग समान है.

देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं

देवशयनी एकादशी 2022 (Photo Credits: File Images)

2- विष्णु जिनका नाम हो,

वैकुंठ जिनका धाम हो,

देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर,

श्रीहरि को शत-शत प्रणाम,

देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं

देवशयनी एकादशी 2022 (Photo Credits: File Images)

3- देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर,

भगवान विष्णु आपके सभी पापों का नाश करें.

ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:

देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं.

देवशयनी एकादशी 2022 (Photo Credits: File Images)

4- ताल बजे और बजे मृदंगा,

बजे श्रीहरि की वीणा,

करें विष्णु की जय-जयकार,

आषाढ़ी एकादशी पर करें उनके गुणगान.

देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं.

देवशयनी एकादशी 2022 (Photo Credits: File Images)

5- शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं

विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम् ।

लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं

वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ॥

देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं.

देवशयनी एकादशी 2022 (Photo Credits: File Images)

गौरतलब है कि देवशयनी एकादशी को महाराष्ट्र में आषाढ़ी एकादशी के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है. देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) को हरिशयनी एकादशी (Harishayani Ekadashi), आषाढ़ी एकादशी (Ashadhi Ekadashi), पद्मनाभा एकादशी (Padmnabha Ekadashi) के नाम से भी जाना जाता हैं. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय है, इसलिए इसे सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना जाता है. इस व्रत के प्रभाव से भक्तों के सभी पाप नष्ट होते हैं और उनकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).