Dev Uthani Ekadashi 2021 HD Images: श्रीहरि के इन मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photo Wishes, Wallpapers के जरिए दें देव उठनी एकादशी की बधाई
हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का विशेष महत्व बताया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप श्रीहरि के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो विशेज, वॉलपेपर्स को भेजकर बधाई दे सकते हैं.
Dev Uthani Ekadashi 2021 HD Images: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी को जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Lord Vishnu) चार महीने की योगनिद्रा के लिए क्षीरसागर में चले जाते हैं और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देव उठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) को योगनिद्रा से जागते हैं. देव उठनी एकादशी से चातुर्मास की समाप्ति के साथ ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी (Prabodhini Ekadashi), देवोत्थान एकादशी ( Devutthana Ekadashi) और देव उठनी ग्यारस (Dev Uthani Gyaras) के नाम से भी जाना जाता है. इस एकादशी के बाद से विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार जैसे सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं. आज (14 नवंबर 2021) देव उठनी एकादशी मनाई जा रही है.
हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का विशेष महत्व बताया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप श्रीहरि के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो विशेज, वॉलपेपर्स को भेजकर बधाई दे सकते हैं.
1- देव प्रबोधिनी एकादशी

2- देवोत्थान एकादशी 2021

3- देव उठनी एकादशी 2021

यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekdashi 2021: जानें क्यों चार मास के लिए योग-निद्रा में जाते हैं भगवान श्रीहरि. जानें तीन रोचक कथाएं
4- शुभ देवोत्थान एकादशी

5- प्रबोधिनी एकादशी की बधाई

कहा जाता है कि कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और इसी महीने देव उठनी एकादशी पड़ती है. देव उठनी एकादशी के साथ चातुर्मास की समाप्ति होती है और सभी मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन सभी देवता अपनी निद्रा से जागते हैं. कई जगहों पर इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के अलावा तुलसी विवाह भी कराया जाता है. देव उठनी एकादशी के दिन दान-पुण्य करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2021 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

