Dev Deepawali 2024 Wishes: देव दीपावली के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
देव दीपावली के पर्व को प्रदोष काल में मनाया जाता है और शाम के समय मां गंगा की विशेष आरती की जाती है. इसके साथ ही दीपदान करके गंगा के सभी घाटों को दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Dev Deepawali 2024 Wishes in Hindi: हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima) तिथि को देव दीपावली (Dev Deepawali) का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन महादेव (Mahadev) की पावन नगरी काशी (Kashi) में इस उत्सव को भव्यता और दिव्यता के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. इस साल देव दीपावली का त्योहार 15 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है. देव दीपावली से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की पावन तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरारी अवतार लेकर त्रिपुरासुर (Tripurasur) नामक भाइयों की तिकड़ी का अंत करके देवताओं को उनके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी. त्रिपुरासुर का संहार होने की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर देव दीपावली का पर्व मनाया था, इसलिए हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को काशी में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है.
देव दीपावली के पर्व को प्रदोष काल में मनाया जाता है और शाम के समय मां गंगा की विशेष आरती की जाती है. इसके साथ ही दीपदान करके गंगा के सभी घाटों को दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दे सकते हैं.





गौरतलब है कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन का त्योहार मनाए जाने के करीब 15 दिन बाद कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देवताओं की दिवाली होती है, इसलिए इसे देव दिवाली या देव दीपावली कहा जाता है. इस पावन अवसर पर देवों के देव महादेव की पावन नगरी काशी में गंगा घाटों को सजाया जाता है और दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस पावन तिथि पर हर साल देवी-देवता देव दीपावली मनाने के लिए काशी नगरी में आते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

