त्योहार

Christmas Eve 2022 Messages: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर इन हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस ईव धूमधाम से मनाया जाता है. दुनिया भर के गिरिजाघरों में ईसा मसीह के जन्म से जुड़े कैरल्स गाए जाते हैं. इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं. ऐसे में क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपनों को क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Christmas Eve 2022 Messages: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर इन हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
क्रिसमस ईव 2022 (Photo Credits: File Image)

Christmas Eve 2022 Messages in Hindi: हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस (Christmas) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. ईसाइयों के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस को यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. क्रिसमस के आने से कई दिन पहले से ही घरों को सजाने-संवारने का काम शुरु हो जाता है. ईसाई धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, 25 दिसंबर (25th December) को ही ईसा मसीह का जन्म हुआ था, इसलिए इसे बड़ा दिन या क्रिसमस डे (Christmas Day) के रूप में मनाया जाता है. इस पर्व को मनाने के लिए ईसाई धर्म के लोग कई दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं. लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री (Christmas Day) लाते हैं, फिर उसे रंग-बिरंगी लाइटों, कैंडल्स और गिफ्ट्स से सजाते हैं. हालांकि क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले क्रिसमस ईव (Christmas Eve) यानी क्रिसमस की पूर्व संध्या का जश्न मनाया जाता है.

क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस ईव धूमधाम से मनाया जाता है. दुनिया भर के गिरिजाघरों में ईसा मसीह के जन्म से जुड़े कैरल्स गाए जाते हैं. इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं. ऐसे में क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपनों को क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- प्यार और खुशियों के पर्व क्रिसमस की बधाई,

ये पर्व आपके जीवन में हर रंग भरे...

क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं

क्रिसमस ईव 2022 (Photo Credits: File Image)

2- क्रिसमस पर यीशु से ये है प्रार्थना,

दो हमें इतनी शक्ति ताकि,

खुद पूरी कर सकें अपनी हर मनोकामना...

क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं

क्रिसमस ईव 2022 (Photo Credits: File Image)

3- हर एक के दिल में हो सबके लिए प्यार,

आनेवाला हर दिन हो खुशियों का त्योहार,

इस उम्मीद के साथ आओ भूलके सारे गम,

क्रिसमस का हम सब करें कुछ इस तरह वेलकम.

क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं

क्रिसमस ईव 2022 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Merry Christmas in Advance 2022 Greetings: मेरी क्रिसमस इन एडवांस! शेयर करें ये WhatsApp Stickers, HD Images, GIFs और Wallpapers

4- दोस्तों संग हर लम्हे में क्रिसमस है,

दोस्ती की ये दुनिया दीवानी है,

दोस्तों के बिना जिंदगी बेकार है,

दोस्तों से ही तो जिंदगी में बहार है.

क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं

क्रिसमस ईव 2022 (Photo Credits: File Image)

5- इस क्रिसमस आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह,

हरा भरा और भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे!

क्रिसमस ईव की शुभकामनाएं

क्रिसमस ईव 2022 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि क्रिसमस सेलिब्रेशन 24 दिसंबर की रात से ही शुरु हो जाता है, जिसे क्रिसमस ईव कहा जाता है. इस रात युवाओं की टोली ईसा मसीह के जन्म से जुड़े गीतों को घर-घर जाकर गाते हैं. इसके साथ ही क्रिसमस ईव की रात गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की कहानी को दर्शाने वाली झांकियां सजाई जाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).