त्योहार

Chocolate Day 2025 Wishes: चॉकलेट डे के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं

चॉकलेट डे पर अपने हाथों से बनी खास चॉकलेट देकर पार्टनर को रिझाने और अपने रिश्ते की मिठास बढ़ाने के अलावा आप शुभकामना संदेशों से भी इस दिन को स्पेशल बना सकते हैं. आप इस दिन को अपने प्यार के अलावा, माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं. इसके साथ ही इन शानदर हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर चॉकलेट डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Chocolate Day 2025 Wishes: चॉकलेट डे के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
चॉकलेट डे 2025 (Photo Credits: File Image)

Chocolate Day 2025 Wishes in Hindi: हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) मनाया जाता है. रोज डे (Rose Day) और प्रपोज डे (Propose Day) मनाए जाने के बाद वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day)  मनाया जाता है. रोज डे पर गुलाब देकर, प्रपोज डे पर रोमांटिक अंदाज में पार्टनर को प्रपोज करने के बाद अपने रिश्ते में मिठास घोलने के लिए कपल्स चॉकलेट डे सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को रिझाने के लिए चॉकलेट की मदद लेते हैं. अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा चॉकलेट देकर कपल्स न सिर्फ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं, बल्कि अपना हाल-ए-दिल भी बयां करते हैं. इस मौके को और भी खास बनाने के लिए आप अपने हाथों से बनी चॉकलेट भी अपने प्यार को गिफ्ट कर सकते हैं.

चॉकलेट डे पर अपने हाथों से बनी खास चॉकलेट देकर पार्टनर को रिझाने और अपने रिश्ते की मिठास बढ़ाने के अलावा आप शुभकामना संदेशों से भी इस दिन को स्पेशल बना सकते हैं. आप इस दिन को अपने प्यार के अलावा, माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं. इसके साथ ही इन शानदर हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर चॉकलेट डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- चॉकलेट डे आया है तेरी याद लाया है,
आ जाओ आज दिल ने तुझे फिर बुलाया है,
ऐ जान-ए-तमन्ना तुझे मनाने के लिए मैंने,
चॉकलेट डे पर पूरा डिब्बा मंगवाया है.
चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

चॉकलेट डे 2025 (Photo Credits: File Image)

2- दिल हमारा चॉकलेट की तरह नाजुक,
तुम उसमें ड्राई फ्रूट्स का तड़का,
लाइफ होगी फ्रूट एंड नट जैसी,
अगर मिल गई गर्लफ्रेंड तुम जैसी.
चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

चॉकलेट डे 2025 (Photo Credits: File Image)

3- कीजिए वादा कि रिश्ता ये निभाएंगे,
खुशी हो या गम आप साथ नजर आएंगे,
दिन आज खास है चलो मुंह मीठा करें,
चॉकलेट के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करें.
चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

चॉकलेट डे 2025 (Photo Credits: File Image)

4- दिन खास है आज चॉकलेट खिलाओ,
वो मीठी सी याद आज फिर दोहराओ,
बहुत कश्मकश रही है जिंदगी में अब तक,
वक्त निकालकर आज मुंह मीठा कराओ.
चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

चॉकलेट डे 2025 (Photo Credits: File Image)

5- देखो प्यार का त्योहार आया,
स्नेह और खुशियां लेकर आया,
गिले-शिकवे छोड़ मनाएं इसे,
रंग रहे ना कोई फीका याद रहे ये दिन ताउम्र,
कर लेते हैं पहले मुंह मीठा हम.
चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

चॉकलेट डे 2025 (Photo Credits: File Image)

बहरहाल, कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक का हर दिन बेहद खास होता है, जिसे वो अपने पार्टनर के साथ यादगार बनाने की पूरी कोशिश करते हैं. वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी चॉकलेट डे पर प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं और चॉकलेट से मुंह मीठा कराते हैं. इसके साथ ही वो एक-दूसरे के लिए अपनी प्यार भरी भावनाओं का इजहार भी करते हैं. इस दिन कपल्स अपने रिश्ते में चॉकलेट की तरह प्यार की मिठास घोलने की कोशिश करते हैं, यही वजह है कि यह दिन उनके लिए काफी मायने रखता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).