Chocolate Day 2024 Messages: हैप्पी चॉकलेड डे! इन हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings को भेजकर इस दिन को बनाएं खास
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी चॉकलेट डे पर अधिकांश लोग एक-दूसरे को उपहार के तौर पर चॉकलेट देते हैं और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए अपने रिश्तों में प्यार की मिठास घोलते हैं. इसके साथ ही आप इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर प्रियजनों से हैप्पी चॉकलेट डे कहकर इस दिन को खास बना सकते हैं.
Chocolate Day 2024 Messages in Hindi: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) के साथ होती है, उसके अगले दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे (Propose Day) मनाया जाता है और फिर इस वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे (Chocolate Day) होता है. जी हां, आज (9 फरवरी 2024) यानी वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन दुनिया भर के कपल्स चॉकलेट डे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस दिन कपल्स चॉकलेट (Chocolate) से तो एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते ही हैं, लेकिन इसका जश्न लोग अपनी फैमिली, दोस्तों और करीबियों के साथ भी मनाते हैं. इस दिन प्रेमी-प्रेमिका के अलावा भाई-बहन, दोस्त, माता-पिता, पति-पत्नी जैसे हर रिश्ते में चॉकलेट के जरिए मिठास घोलने की कोशिश की जाती है.
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी चॉकलेट डे पर अधिकांश लोग एक-दूसरे को उपहार के तौर पर चॉकलेट देते हैं और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए अपने रिश्तों में प्यार की मिठास घोलते हैं. इसके साथ ही आप इस खास अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को भेजकर प्रियजनों से हैप्पी चॉकलेट डे कहकर इस दिन को खास बना सकते हैं.
1- दिल हमारा चॉकलेट की तरह नाजुक,
तुम उसमें ड्राई फ्रूट्स का तड़का,
लाइफ होगी फ्रूट एंड नट जैसी,
अगर मिल गई गर्लफ्रेंड तुम जैसी.
हैप्पी चॉकलेट डे

2- देखो प्यार का त्योहार आया,
स्नेह और खुशियां लेकर आया,
गिले-शिकवे छोड़ मनाएं इसे,
रंग रहे ना कोई फीका याद रहे ये दिन ताउम्र,
कर लेते हैं पहले मुंह मीठा हम.
हैप्पी चॉकलेट डे

3- दिन खास है आज चॉकलेट खिलाओ,
वो मीठी सी याद आज फिर दोहराओ,
बहुत कश्मकश रही है जिंदगी में अब तक,
वक्त निकालकर आज मुंह मीठा कराओ.
हैप्पी चॉकलेट डे

4- कीजिए वादा कि रिश्ता ये निभाएंगे,
खुशी हो या गम आप साथ नजर आएंगे,
दिन आज खास है चलो मुंह मीठा करें,
चॉकलेट के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करें.
हैप्पी चॉकलेट डे

5- चॉकलेट डे आया है तेरी याद लाया है,
आ जाओ आज दिल ने तुझे फिर बुलाया है,
ऐ जान-ए-तमन्ना तुझे मनाने के लिए मैंने,
चॉकलेट डे पर पूरा डिब्बा मंगवाया है.
हैप्पी चॉकलेट डे

गौरतलब है कि 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाए जाने के बाद 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैसे तो दुनिया के हर कपल के लिए वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन खास होता है, इसलिए कपल्स प्यार को समर्पित इस सप्ताह के हर एक दिन को यादगार और खास बनाने की पूरी कोशिश करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

