त्योहार

Chocolate Day 2022 Messages: हैप्पी चॉकलेट डे! अपने पार्टनर संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, GIF Image और Quotes

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है. ऐसे में इस दिन कपल्स के अलावा दोस्त और फैमिली के लोग भी एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं. इसके साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. आप भी इस अवसर पर अपने पार्टनर संग इन हिंदी वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस और कोट्स को भेजकर हैप्पी चॉकलेट डे कह सकते हैं.

Chocolate Day 2022 Messages: हैप्पी चॉकलेट डे! अपने पार्टनर संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, GIF Image और Quotes
चॉकलेट डे 2022 (Photo Credits: File Image)

Chocolate Day 2022 Messages in Hindi: फरवरी महीने (February Month) की शुरुआत होते ही फिजाओं में प्यार की छटा सी छा जाती है. यह महीना दुनिया भर के प्रेमी और प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस महीने कईयों को अपना प्यार मिलता है तो कई लोग अपने दिल की भावनाओं का इजहार करते हैं. 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत हो जाती है और इस पूरे सप्ताह प्रेमी-प्रेमिकाएं सात अलग-अलग प्यार को समर्पित दिनों को सेलिब्रेट करते हैं. 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) से इस सप्ताह की शुरुआत होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के साथ इसका समापन होता है. इस सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे (Chocolate Day) मनाया जाता है. इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट्स के साथ-साथ चॉकलेट देकर अपने रिश्ते में मिठास घोलने की कोशिश करते हैं.

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है. ऐसे में इस दिन कपल्स के अलावा दोस्त और फैमिली के लोग भी एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं. इसके साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. आप भी इस अवसर पर अपने पार्टनर संग इन हिंदी वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस और कोट्स को भेजकर हैप्पी चॉकलेट डे कह सकते हैं.

1- बिन पुकारे हमें साथ पाओगे,

करो वादा कि दोस्ती आप भी निभाओगे,

मतलब ये नहीं कि रोज याद करना,

बस याद रखना उस वक्त,

जब अकेले-अकेले चॉकलेट खाओगे.

हैप्पी चॉकलेट डे

चॉकलेट डे 2022 (Photo Credits: File Image)

2- जिंदगी के किताब में कुछ पन्ने खास होते हैं,

कुछ अपने तो कुछ बेगाने होते हैं,

प्यार से संवर जाती है जिंदगी,

जब रिश्तो में चॉकलेट की तरह मिठास होती है.

हैप्पी चॉकलेट डे

चॉकलेट डे 2022 (Photo Credits: File Image)

3- मेरे दिल की धड़कन हो तुम,

पर्क के चॉकलेट का रेपर हो तुम,

रहना हमेशा यूं ही मेरे साथ क्योंकि,

मेरी फेवरेट चॉकलेट हो तुम.

हैप्पी चॉकलेट डे

चॉकलेट डे 2022 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Chocolate Day 2022 Wishes: चॉकलेट डे पर इन मीठे-मीठे हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

4- फाइव स्टार की तरह दिखते हो,

मंच की तरह शरमाते हो,

कैंडी की तरह जब तुम मुस्कुराते हो,

किट-कैट की कसम,

तुम बहुत सुंदर नजर आते हो.

हैप्पी चॉकलेट डे

चॉकलेट डे 2022 (Photo Credits: File Image)

5- आज चॉकलेट डे है,

चॉकलेट तो खिलाओ,

मीठी-मीठी कोई बात तो सुनाओ,

कब से तड़प रहे है हम आपके प्यार में,

आज तो हमें अपने गले से लगाओ.

हैप्पी चॉकलेट डे

चॉकलेट डे 2022 (Photo Credits: File Image)

वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी को रोज डे के साथ शुरु होता है, फिर 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे का हर दिन बेहद खास होता है, जिसे हर कोई अपने-अपने अंदाज़ में स्पेशल और यादगार बनाने की कोशिश करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2022 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).