Children's Day 2025 Wishes: बाल दिवस के इन प्यार भरे हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

पंडित जवाहरलाल नेहरू एक राजनेता से कहीं अधिक थे, वो एक दुरदर्शी व्यक्ति थे, जो युवाओं के दिमागी विकास में विश्वास रखते थे. बच्चों के प्रति उनका समर्पण बहुत अधिक था, इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर आप इन प्यार भरे हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए बाल दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

बाल दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

Children's Day 2025 Wishes in Hindi: बचपन की भावनाओं का जश्न मनाने और बचपन की यादों को तरोताजा करने के लिए हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस यानी चिल्ड्रेन्स डे (Children's Day) को उत्सव की तरह धूमधाम से मनाया जाता है. दरअसल, यह दिन आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है. ज्ञात हो कि 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती (Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti) मनाई जाती है, जिसे हर साल बाल दिवस के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. बाल दिवस पर देशभर के स्कूल, कॉलेजों और बच्चों से संबंधित अन्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है. बाल दिवस बचपन की मासूमियत और खुशी का जश्न मनाने का एक तरीका भी है. बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे और उन्हें भी बच्चों से बेहद प्यार था.

पंडित जवाहरलाल नेहरू एक राजनेता से कहीं अधिक थे, वो एक दुरदर्शी व्यक्ति थे, जो युवाओं के दिमागी विकास में विश्वास रखते थे. बच्चों के प्रति उनका समर्पण बहुत अधिक था, इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर आप इन प्यार भरे हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए बाल दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- मां की कहानी थी,
परियों का फसाना था,
बारिश में कागज की नाव थी,
बचपन का हर वो मौसम सुहाना था.
बाल दिवस की शुभकामनाएं

बाल दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- मैडम आज ना डांटना हमको,
आज हम खेलेंगे-गाएंगे,
साल भर हमने किया इंतजार,
आज हम बाल दिवस मनाएंगे.
बाल दिवस की शुभकामनाएं

बाल दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- आज का दिन है बच्चों का,
कोमल मन का और कच्ची कलियों का,
मन के सच्चे ये प्यारे बच्चे,
चाचा नेहरू के हैं प्यारे बच्चे.
बाल दिवस की शुभकामनाएं

बाल दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- खबर ना होती कुछ सुबह की,
ना कोई शाम का ठिकाना था,
थक हार के आना स्कूल से,
पर खेलने तो जरूर जाना था.
बाल दिवस की शुभकामनाएं

बाल दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- एक बचपन का जमाना था,

होता जब खुशियों का खजाना था,
चाहत होती चांद को पाने की,
पर दिल तो तितली का दिवाना था.
बाल दिवस की शुभकामनाएं

बाल दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था, जिसे बाल दिवस के तौर पर देभभर में मनाया जाता है. दरअसल, पहली बार बाल दिवस को 5 नवंबर 1948 के दिन 'पुष्प दिवस' के तौर पर मनाया गया था, फिर सन 1954 में पहली बार बाल दिवस को नेहरू जी के जन्मदिन पर मनाया गया. हालांकि नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाने के इस विचार को 27 मई 1964 को उनकी मृत्यु के बाद गति मिली और पहला बाल दिवस 14 नवंबर 1964 को मनाया गया, तब यह सिलसिला जारी है. गौरतलब है कि उनकी विरासत और बच्चों के अधिकारों व शिक्षा के लिए उनकी वकालत का सम्मान करने के उद्देश्य से उनके जन्मदिन पर पूरे देश में बाल दिवस मनाने का फैसला किया गया.

Share Now

Tags

Children's Day Children's Day 2025 Children's Day Greetings Children's Day Hindi Messages Children's Day Hindi Wishes Children's Day images Children's Day Messages Children's Day Quotes Children's Day SMS Children's Day Wallpapers Children's Day Wishes festivals and events Happy Children's Day Happy Children's Day 2025 Jawaharlal Nehru Birth Anniversary 2025 Jawaharlal Nehru Jayanti Jawaharlal Nehru jayanti 2025 Pandit Jawaharlal Nehru Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti Pandit Jawaharlal Nehru Quotes चिल्ड्रंस डे चिल्ड्रंस डे 2025 चिल्ड्रंस डे शुभकामना संदेश चिल्ड्रेन्स डे चिल्ड्रेन्स डे 2025 जवाहर लाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू जयंती जवाहरलाल नेहरू जयंती 2025 पंडित जवाहरलाल नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू कोट्स बाल बाल दिवस बाल दिवस 2025 बाल दिवस इमेजेस बाल दिवस की शुभकामनाएं बाल दिवस की हार्दिक बधाई बाल दिवस कोट्स बाल दिवस ग्रीटिंग्स बाल दिवस जीआईएफ बाल दिवस मैसेज बाल दिवस विशेज बाल दिवस वॉलपेपर्स बाल दिवस शुभकामना संदेश बाल दिवस हिंदी एसएमएस बाल दिवस हिंदी मैसेजेस बाल दिवस हिंदी विशेज हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे 2025

\