Children's Day 2021 Wishes: बाल दिवस पर इन प्यार भरे हिंदी WhatsApp Greetings, Facebook Messages, Quotes, GIF Images को भेजकर दें शुभकामनाएं
पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चों को उचित पोषण, प्यार और शिक्षा मिलना आवश्यक है, क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं. ऐसे में चिल्ड्रेन्स डे यानी बाल दिवस के इस खास अवसर पर आप इन प्यार भरे हिंदी विशेज, वॉट्सऐप ग्रीटिंग्स, फेसबुक मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Children's Day 2021 Wishes in Hindi: भारत में हर साल 14 नवंबर को बच्चों को समर्पित बाल दिवस (Bal Diwas) यानी चिल्ड्रेन्स डे (Children's Day) मनाया जाता है. दरअसल, आजादी से पहले देश में बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन साल 1964 से इस दिवस को 14 नवंबर को मनाया जाने लगा. भारत में बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawahar Lal Nehru) की जयंती पर मनाया जाता है. उन्हें बच्चों से बेहद प्यार था, इसलिए जब भी उन्हें समय मिलता था वो बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते थे. प्यार से बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू (Chacha Nehru) कहकर पुकारते थे, बच्चों के लिए उनके स्नेह और लगाव को देखते हुए ही नेहरू जी के जन्मदिन को बाल दिवस को तौर पर मनाया जाने लगा.
पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चों को उचित पोषण, प्यार और शिक्षा मिलना आवश्यक है, क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं. ऐसे में चिल्ड्रेन्स डे यानी बाल दिवस के इस खास अवसर पर आप इन प्यार भरे हिंदी विशेज, वॉट्सऐप ग्रीटिंग्स, फेसबुक मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ इमेजेस को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- हमारे बचपन का वह दिन,
मैं बहुत याद करता हूं,
बचपन यूं ही गुजर जाता है,
जब तक हमको उसका अहसास होता है,
तब तक वह अतीत बन जाता है.
बाल दिवस की हार्दिक बधाई

2- मैडम आज ना डांटना हमको,
आज हम खेलेंगे गाएंगे,
साल भर हमने किया इंतजार,
आज हम बाल दिवस मनाएंगे.
बाल दिवस की हार्दिक बधाई

3- खबर ना होती कुछ सुबह की,
ना कोई शाम का ठिकाना था,
थक हार के आना स्कूल से,
पर खेलने तो जरूर जाना था.
बाल दिवस की हार्दिक बधाई

4- एक बचपन का जमाना था,
होता जब खुशियों का जमाना था,
चाहत होती चांद को पाने की थी,
पर दिल तो तितली का दीवाना था.
बाल दिवस की हार्दिक बधाई

5- बचपन है ऐसा खजाना,
आता है न जो दोबारा,
मुश्किल है इसको भुलाना,
वो खेलना, कूदना और खाना,
मौज मस्ती में बलखाना .
बाल दिवस की हार्दिक बधाई

बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा और बच्चों के उचित पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने को समर्पित बाल दिवस पर बच्चों को खास होने का एहसास दिलाया जाता है. बाल दिवस पर बच्चों के लिए खास कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, जिसमें वो बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इसके अलावा बच्चों को स्पेशल फील कराने के लिए इस दिन उन्हें उपहार भी दिया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2021 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

