Chhath Puja 2025 Wishes: छठ पूजा के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

खरना के दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद अगले दिन सूर्य को अर्घ्य देने तक महिलाएं अन्न और जल का पूर्ण रूप से त्याग करती हैं. संघ्या अर्घ्य छठ पूजा का तीसरा और महत्वपूर्ण दिन होता है, इस शाम व्रती नदी में खड़े होकर ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं. छठ पूजा पर्व के इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

छठ पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

Chhath Puja 2025 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में छठ पूजा (Chhath Puja) का काफी महत्व बताया जाता है. चार दिवसीय इस पर्व के दौरान सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है. आस्था के इस महापर्व को उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है. छठ पूजा को प्रतिहार, डाला छठ, छठी और सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है. अपने परिवार और पुत्र की दीर्घायु की कामना से महिलाएं छठ पूजा का व्रत करती हैं. इस बार छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 को नहाय-खाय (Nahay Khay) के साथ हुई है और समापन 28 अक्टूबर को ऊषा अर्घ्य के साथ होगा. छठ पूजा पर्व के चार दिन काफी महत्वपूर्ण होते हैं, जिसमे पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना (Kharna), तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथा दिन ऊषा अर्घ्य का होता है.

खरना के दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद अगले दिन सूर्य को अर्घ्य देने तक महिलाएं अन्न और जल का पूर्ण रूप से त्याग करती हैं. संघ्या अर्घ्य छठ पूजा का तीसरा और महत्वपूर्ण दिन होता है, इस शाम व्रती नदी में खड़े होकर ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं. छठ पूजा पर्व के इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- इस छठ पूजा में,
जो तू चाहे वो तेरा हो,
हर दिन खूबसूरत और रातें रोशन हो,
कामयाबी चूमते रहे तेरे कदम हमेशा,
छठ पूजा मुबारक हो तुझे मेरे यार.
छठ पूजा की शुभकामनाएं

छठ पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

2- रथ पे होके सवार,
सूर्यदेव आए आपके द्वार,
सुख-संपत्ति मिले आपको अपार,
छठ पूजा की शुभकामनाएं करें स्वीकार.
छठ पूजा की शुभकामनाएं

छठ पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

3- छठ पूजा के महापर्व पर,
छठ मैया की जय हो,
धन-धान्य, समृद्धि से भरा रहे घर,
हर कार्य में आपकी विजय हो.
छठ पूजा की शुभकामनाएं

छठ पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

4- सदा दूर रहो गम की परछाईयों से,
सामना न हो कभी तन्हाइयों से,
हर अरमान, हर ख्वाब पूरा हो आपका,
यही दुआ है दिल की गहराइयों से.
छठ पूजा की शुभकामनाएं

छठ पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

5- छठ का आज है पावन त्योहार,
सूरज की लाली मां का है उपवास,
जल्दी से आओ अब करो न विचार,
छठ पूजा का खाने तुम प्रसाद.
छठ पूजा की शुभकामनाएं

छठ पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

छठ पूजा के व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है और इस व्रत के नियमों का सख्ती से पालन करना होता है. छठ पूजा सूर्य देव और छठी मईया की आराधना का पर्व है, जिसे शुद्धता, आस्था और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है. इस दिन व्रती पूरी निष्ठा और संयम के साथ सूर्य देव को अर्घ्य देकर जीवन में सुख, समृद्धि और संतानों के कल्याण की कामना करते हैं. प्रकृति, जल और सूर्य की उपासना से जुड़ा यह पर्व मानव जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता के महत्व को दर्शाता है.

Share Now

Tags

chhath puja Chhath Puja 2025 Chhath Puja GIFs Chhath Puja Greetings Chhath Puja Hindi Messages Chhath Puja Hindi Wishes Chhath Puja images Chhath Puja Lohnda and Kharna Chhath Puja Messages Chhath Puja Nahay Khay Chhath Puja Photos Chhath Puja Quotes Chhath Puja Sandhya Arghya Chhath Puja Shayaris Chhath Puja SMS Chhath Puja Usha Arghya Chhath Puja Wallpapers Chhath Puja wishes festivals and events Happy Chhath Puja Happy Chhath Puja 2025 Happy Chhath Puja GIFs Happy Chhath Puja Greetings Happy Chhath Puja Hindi Messages Happy Chhath Puja Hindi Wishes Happy Chhath Puja Images Happy Chhath Puja Messages Happy Chhath Puja Photos Happy Chhath Puja Quotes Happy Chhath Puja Shayaris Happy Chhath Puja SMS Happy Chhath Puja Wallpapers Happy Chhath Puja Wishes छठ 2025 छठ पूजा छठ पूजा 2025 छठ पूजा 2025 नहाय खाय छठ पूजा इमेजेस छठ पूजा ऊषा अर्घ्य छठ पूजा एसएमएस छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा की हार्दिक बधाई छठ पूजा कोट्स छठ पूजा ग्रीटिंग्स छठ पूजा जीआईएफ छठ पूजा नहाय खाय छठ पूजा फोटोज छठ पूजा मुबारक छठ पूजा मैसेजेस छठ पूजा लोहंडा खरना छठ पूजा विशेज छठ पूजा वॉलपेपर्स छठ पूजा शुभकामना संदेश छठ पूजा संध्या अर्घ्य छठ पूजा हिंदी मैसेजेस छठ पूजा हिंदी विशेज शुभ छठ पूजा सूर्य की उपासना का पर्व सूर्य देव हैप्पी छठ पूजा हैप्पी छठ पूजा 2025

\