Chand Raat Mubarak 2026 Messages: चांद रात मुबारक! माह-ए-रमजान की शुरुआत होते ही अपनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Quotes

चांद रात की आधिकारिक पुष्टि होते ही मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक बढ़ जाती है. मस्जिदों को रोशनी से सजाया जाता है और पवित्र कुरान के पाठ (खत्म-ए-तरावीह) के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं. इसके साथ ही इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए प्रियजनों को चांद रात मुबारक कहकर बधाई दे सकते हैं.

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

Chand Raat Mubarak 2026 Messages in Hindi: दुनियाभर के करोड़ों मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र माना जाने वाला महीना 'रमजान' (Ramadan 2026) दस्तक दे चुका है. भारत में आज, 18 फरवरी 2026 की शाम को रमजान के चांद के दीदार के साथ ही माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई है और कल यानी 19 फरवरी 2026 को साल का पहला रोजा रखा जाएगा. चांद रात के साथ ही देश की तमाम मस्जिदों में आज रात से ही 'ईशा' की नमाज के बाद विशेष तरावीह की नमाज भी शुरू हो जाएगी. इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, नए महीने की शुरुआत चांद के दीदार पर निर्भर करती है. दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद, जामा मस्जिद और मुंबई की मरकजी हिलाल कमेटियों समेत देशभर की विभिन्न स्थानीय कमेटियां सूर्यास्त के बाद चांद की स्थिति का जायजा लेती हैं.

चांद रात की आधिकारिक पुष्टि होते ही मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक बढ़ जाती है. मस्जिदों को रोशनी से सजाया जाता है और पवित्र कुरान के पाठ (खत्म-ए-तरावीह) के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं. इसके साथ ही इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए प्रियजनों को चांद रात मुबारक कहकर बधाई दे सकते हैं. यह भी पढ़ें: Chand Raat Mubarak 2026 Wishes: माह-ए-रमजान के चांद का दीदार होते ही अपनों को इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें चांद रात की मुबारकबाद

1- आपको ईद का चांद मुबारक,
इस दुआ के साथ कि अल्लाह ताला,
आपकी जिंदगी की हर तमन्ना,
हर खुशी-हर दुआ कुबूल करें.
चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

2- दुआ कुबूल हो आपकी,
मनचाही ईदी मिल जाए,
खुदा का करम हो आप पर,
ईद का चांद खुशियां लाए.
चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

3- ईद पर उतरे खुशियों भरा चांद,
सदा महकता रहे हमारा चमन,
करम करे खुदा हम सभी पर,
आबाद रहे सदा हमारा वतन.
चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

4- जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,
जिसमें कोई दुःख और कोई गम न हो!
चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

5- उधर से चांद तुम देखो,
इधर से चांद हम देखें,
निगाहें इस तरह टकराएं कि,
दो दिलों की ईद हो जाए.
चांद रात मुबारक

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

सऊदी अरब समेत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अन्य खाड़ी देशों में मंगलवार को ही चांद की पुष्टि हो गई थी. इसके चलते वहां आज, बुधवार को ही पहला रोजा रखा गया है. परंपरा के अनुसार, भारत और दक्षिण एशिया के अन्य देशों में अक्सर खाड़ी देशों के एक दिन बाद चांद नजर आता है, इसलिए यहां आज की शाम (बुधवार) को 'चांद रात' के तौर पर देखा जा रहा है. रमजान के इस पाक महीने में रोजेदार सुबह सूरज निकलने से पहले 'सहरी' करते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद 'इफ्तार' के साथ अपना रोजा खोलते हैं. यह महीना आत्म-संयम, दान-पुण्य और अल्लाह की इबादत के लिए समर्पित होता है.

Share Now

Tags

Chand Mubarak Chand Mubarak Images Chand Raat Mubarak Chand Raat Mubarak 2026 Chand Raat Mubarak 2026 Greetings Chand Raat Mubarak Greetings chand raat mubarak images Chand Raat Mubarak Messages Chand Raat Mubarak Shayari Chand Raat Mubarak SMS Chand Raat Mubarak Wallpapers Chand Raat Mubarak Wishes Chand Raat Wishes Chand Raat Wishes 2026 Eid Eid 2026 Eid al-Fitr Eid al-Fitr 2026 Eid Chand Raat Mubarak Eid ka Chand Mubarak Eid Mubarak Eid Mubarak 2026 Eid Mubarak 2026 In Advance Eid Mubarak greetings eid mubarak images Eid Mubarak In Advance Eid Mubarak Messages Eid Mubarak Wishes Eid-ul-fitr festivals and events Ramadan 2026 Ramadan Mubarak Ramadan Mubarak 2026 Ramzan Eid Ramzan Eid Mubarak 2026 Ramzan Mubarak Ramzan Mubarak 2026 ईद अल-फितर ईद अल-फितर 2026 ईद मुबारक ईद मुबारक 2026 ईद मुबारक इन एडवांस चांद मुबारक चांद रात मुबारक चांद रात मुबारक 2026 चांद रात मुबारक 2026 इमेज चांद रात मुबारक 2026 ग्रीटिंग्स चांद रात मुबारक 2026 मैसेज चांद रात मुबारक 2026 विशेज चांद रात मुबारक इमेजेस चांद रात मुबारक ग्रीटिंग्स चांद रात मुबारक जीआईएफ चांद रात मुबारक मैसेज चांद रात मुबारक विशेज चांद रात मुबारक वॉलपेपर्स चांद रात मुबारक शायरी रमजान रमजान 2026 रमजान ईद मुबारक रमजान मुबारक रमजान मुबारक 2026

\