Chand Raat Mubarak 2025 Wishes: ईद से पहले चांद रात के इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें सबको मुबारकबाद

रमजान में रोजा रखने वाले दुनिया भर के रोजेदारों को शव्वाल के चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस पाक रात को ईनाम की रात भी कहा जाता है. जिस दिन शव्वाल का चांद नजर आता है, उसे चांद रात कहा जाता है. चांद रात के इस पाक अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर सबको मुबारकबाद दे सकते हैं.

चांद रात मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

Chand Raat Mubarak 2025 Wishes in Hindi: इस्लाम धर्म में रजमान के महीने (Ramadan) को सबसे पवित्र माना जाता है, इसे लेकर ऐसी मान्यता है कि इस महीने अल्लाह रोजेदारों के लिए जन्नत के दरवाजे खोल देते हैं और उनकी हर दुआ कुबूल होती है. यही वजह है कि इस पाक महीने में दुनिया भर के मुसलमान रोजा रखकर अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत और नेकी के कामों में बिताते हैं. इस साल 2 मार्च 2025 से माह-ए-रमजान की शुरुआत हुई थी और 29वें या 30वें रोजे के बाद रमजान ईद का त्योहार मनाया जाएगा. अगर शव्वाल का चांद 30 मार्च को नजर आता है तो उसके अगले दिन यानी 31 मार्च को रमजान ईद मनाई जाएगी. रमजान ईद (Ramzan Eid) को ईद-अल-फितर (Eid al-Fitr), ईद-उल-फितर (Eid ul-Fitr), मीठी ईद (Meethi Eid) जैसे कई नामों से जाना जाता है.

रमजान में रोजा रखने वाले दुनिया भर के रोजेदारों को शव्वाल के चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस पाक रात को ईनाम की रात भी कहा जाता है. जिस दिन शव्वाल का चांद नजर आता है, उसे चांद रात कहा जाता है और यह रमजान महीने के अंत व ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या का प्रतीक होता है. चांद रात के इस पाक अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर सबको मुबारकबाद दे सकते हैं.

1- चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हम दुआ करते है मिल जाए वो आपको...
चांद रात मुबारक!

चांद रात मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

2- तू मेरी दुआओं में शामिल है इस तरह,
फूलों में होती है खुशबू जिस तरह,
अल्लाह तुम्हारी जिंदगी में इतनी खुशियां दें,
जमीन पर होती है बारिश जिस तरह...
चांद रात मुबारक!

चांद रात मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

3- खुदा करे हर रात चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शाम बनकर आए,
कभी ना दूर हो आपके चेहरे की मुस्कुराहट,
हर दिन ऐसा मेहमान बनकर आए.
चांद रात मुबारक!

चांद रात मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

4- रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से,
चांद रात मुबारक!

चांद रात मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

5- ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम कह देना,
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना,
जब वो करें तेरा दीदार बाहर आकर,
उनको मेरी तरफ से ईद मुबारक कह देना.
चांद रात मुबारक!

चांद रात मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

चांद रात को रमजान के रोजे के दौरान रोजेदारों के धैर्य, समर्पण के प्रतिफल के तौर पर देखा जाता है, इसलिए 29 या 30 रोजे के बाद लोग शाम के समय चांद का दीदार करने के लिए खुले आसमान के नीचे इकट्ठा होते हैं. चांद रात की शाम को दुनिया भर के मुसलमान खुले आसमान के नीचे चांद का दीदार करने के लिए इकट्ठा होते हैं और जब ईद का चांद दिखाई देता है तो एक-दूसरे को गले लगाकर चांद रात मुबारक कहते हैं.  इस खास मौके पर आप भी इन शानदार शुभकामना संदेशों के जरिए अपनों को चांद रात मुबारक कह सकते हैं.

Share Now

Tags

Chand Mubarak Chand Mubarak Images Chand Raat Mubarak Chand Raat Mubarak 2025 Chand Raat Mubarak 2025 Greetings Chand Raat Mubarak Greetings chand raat mubarak images Chand Raat Mubarak Messages Chand Raat Mubarak Shayari Chand Raat Mubarak SMS Chand Raat Mubarak Wallpapers Chand Raat Mubarak Wishes Chand Raat Wishes Chand Raat Wishes 2025 Eid Eid 2025 Eid al-Fitr Eid al-Fitr 2025 Eid Chand Raat Mubarak Eid ka Chand Mubarak Eid Mubarak Eid Mubarak 2024 Eid Mubarak 2025 In Advance Eid Mubarak greetings eid mubarak images Eid Mubarak In Advance Eid Mubarak Messages Eid Mubarak Wishes Eid-ul-fitr festivals and events Ramadan 2025 Ramadan Mubarak Ramadan Mubarak 2025 Ramzan Eid Ramzan Eid Mubarak 2025 Ramzan Mubarak Ramzan Mubarak 2025 ईद अल-फितर ईद अल-फितर 2025 ईद मुबारक ईद मुबारक 2024 ईद मुबारक इन एडवांस चांद मुबारक चांद रात मुबारक चांद रात मुबारक 2024 चांद रात मुबारक 2025 इमेज चांद रात मुबारक 2025 ग्रीटिंग्स चांद रात मुबारक 2025 मैसेज चांद रात मुबारक 2025 विशेज चांद रात मुबारक इमेजेस चांद रात मुबारक ग्रीटिंग्स चांद रात मुबारक जीआईएफ चांद रात मुबारक मैसेज चांद रात मुबारक विशेज चांद रात मुबारक वॉलपेपर्स चांद रात मुबारक शायरी रमजान रमजान 2025 रमजान ईद मुबारक रमजान मुबारक रमजान मुबारक 2025

\