Chaitra Navratri 2022 Wishes: चैत्र नवरात्रि की इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes, GIF Images के जरिए दें शुभकामनाएं
चैत्र नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिनों तक भक्त व्रत रखकर देवी के विभिन्न स्वरूपों की उपासना करते हैं. नवरात्रि का हर एक दिन देवी दुर्गा के एक स्वरूप को समर्पित है. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं. आप भी इस अवसर पर इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स जीआईएफ इमेजेस के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Chaitra Navratri 2022 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में साल भर में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें आदिशक्ति मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना के पर्व नवरात्रि का विशेष महत्व है. इस साल मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का नौ दिवसीय उत्सव 2 अप्रैल से शुरु हो रहा है. नवरात्रि (Navratri) के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और इस दौरान हर कोई मां भगवती की भक्ति में सराबोर नजर आता है. वैसे तो साल भर में कुल चार नवरात्रियां आती हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है, लेकिन चैत्र और आश्विन मास की नवरात्रियों को देशभर में पूरे भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शुरु होने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है, जबकि आश्विन मास की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है.
चैत्र नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिनों तक भक्त व्रत रखकर देवी के विभिन्न स्वरूपों की उपासना करते हैं. नवरात्रि का हर एक दिन देवी दुर्गा के एक स्वरूप को समर्पित है. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं. आप भी इस अवसर पर इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स जीआईएफ इमेजेस के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- माता आई हैं, खुशियों के भंडार लाई हैं,
सच्चे दिल से मांग कर तो देखो,
मां की तरफ से कभी ना नहीं होगी,
प्रेम से बोलो जय माता दी.
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

2- आया है मां दुर्गा का त्योहार,
मां आप और आपके परिवार पर...
सदा अपनी कृपा बनाए रखें,
नवरात्रि के पावन पर्व पर यही दुआ है हमारी.
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

3- मां की आराधना का पर्व है,
मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का पर्व है,
भक्ति का दीप दिल में जलाने का पर्व हैं
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

4- मां भरती हैं झोली खाली,
मां अंबे वैष्णो वाली,
मां संकट हरने वाली,
मां विपदा मिटाने वाली,
मां के सभी भक्तो को...
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

5- क्या है पापी क्या है घमंडी,
मां के दर पर शीश झुकाते हैं सभी,
मिलता है चैन मैया दर पर तेरे,
झोली मुरादों की भरकर जाते हैं सभी,
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि पर भक्त विधिवत कलश स्थापना करते हैं और फिर मां दुर्गा का आह्वान करते हैं. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरु होने वाली नवरात्रि का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है. नवरात्रि में अधिकांश लोग जहां नौ दिनों तक व्रत रखते हैं तो वहीं कई लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं. इस दौरान अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर मां दुर्गा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2022 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

