Boyfriend’s Day 2021 Wishes: बॉयफ्रेंड डे पर इन प्यार भरे हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings के जरिए अपने प्रेमी को स्पेशल फील कराएं
हर साल 3 अक्टूबर को नेशनल बॉयफ्रेंड डे वैसे तो गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के लिए मनाती हैं, लेकिन अगर आप शादीशुदा हैं तो इसे अपने पति के साथ सेलिब्रेट कर सकती हैं. बॉयफ्रेंड डे के इस खास अवसर पर आप इन प्यार भरे विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को अपने पति या प्रेमी के साथ शेयर करके विश करने के साथ ही उन्हें स्पेशल फील करा सकती हैं.
Boyfriend’s Day 2021 Wishes in Hindi: इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) प्यार के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है. वैसे ही दुनिया भर के बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए गर्लफ्रेंड डे (Girlfriend's Day) सेलिब्रेट करते हैं. गर्लफ्रेंड डे हर साल 1 अगस्त को मनाया जाता है. अब जब बात गर्लफ्रेंड डे मनाने की हो तो ऐसे में बॉयफ्रेंड का जिक्र भला कैसे नहीं हो सकता है, इसलिए गर्लफ्रेंड्स भी अपने प्रेमियों को स्पेशल फील कराने के लिए हर साल 3 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड डे (Boyfriend's Day) सेलिब्रेट करती हैं. हालांकि नेशनल बॉयफ्रेंड डे (National Boyfriend’s Day) की कोई ऑफिशियल छुट्टी तो नहीं होती है, लेकिन जिनके भी बॉयफ्रेंड हैं वो थोड़ा सा वक्त निकालकर इस दिन को खास बनाने की कोशिश जरूर करती हैं.
हर साल 3 अक्टूबर को नेशनल बॉयफ्रेंड डे वैसे तो गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के लिए मनाती हैं, लेकिन अगर आप शादीशुदा हैं तो इसे अपने पति के साथ सेलिब्रेट कर सकती हैं. बॉयफ्रेंड डे के इस खास अवसर पर आप इन प्यार भरे विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को अपने पति या प्रेमी के साथ शेयर करके विश करने के साथ ही उन्हें स्पेशल फील करा सकती हैं.
1- जिंदगी यूं ही बहुत कम है मोहब्बत के लिए,
फिर एक-दूसरे से रूठकर वक्त गंवाने की जरुरत क्या है...
हैप्पी बॉयफ्रेंड डे

2- ना जाने इतनी मोहब्बत कहां से आई है उसके लिए,
कि मेरा दिल भी उसकी खातिर मुझसे रूठ जाता है...
हैप्पी बॉयफ्रेंड डे

3- आपका वक्त कितना भी बुरा क्यों ना हो,
लेकिन सच्चा प्यार करने वाला,
आपको कभी भी अकेला नहीं छोड़ सकता...
हैप्पी बॉयफ्रेंड डे

4- जब मैंने उनसे कहा कि तुम पर प्यार आता है,
तो वो मुस्करा कर बोला तुम्हें और आता ही क्या है...
हैप्पी बॉयफ्रेंड डे

5- नहीं बसती किसी और की सूरत अब इन आंखों में
काश कि हमने तुम्हे इतने गौर से ना देखा होता...
हैप्पी बॉयफ्रेंड डे

बताया जाता है कि साल 2014 में पहली बार बॉयफ्रेंड डे मनाया गया था, लेकिन इसे दुनिया भर में पहचान इस दिवस के शुरु होने के दो साल बाद मिली. दरअसल, साल 2016 में इस दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर 46 हजार से भी ज्यादा ट्वीट हुए थे. नेशनल बॉयफ्रेंड डे पर आप अपने प्यार या पार्टनर के लिए कोई प्यारा सा तोहफा ले सकती हैं या फिर उन्हें खास होने का एहसास दिलाने के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकती हैं. इस दिन आप अपना हाल-ए-दिल बयां करते हुए बता सकती हैं कि आपको उनसे कितना प्यार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

