Boyfriend’s Day 2021 Messages: हैप्पी बॉयफ्रेंड डे! अपने प्रेमी के साथ शेयर करें ये रोमांटिक WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes और GIF Images
नेशनल बॉयफ्रेंड डे दुनिया भर की गर्लफ्रेंड के लिए एक ऐसा खास अवसर है, जब वो अपने प्रेमी या पार्टनर को सरप्राइज और गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल फील कराने की कोशिश करती हैं. हालांकि सोशल मीडिया के इस दौर में आप इन रोमांटिक मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स और जीआईएफ इमेजेस को अपने प्रेमी या पार्टनर के साथ शेयर करके उन्हें हैप्पी बॉयफ्रेंड डे विश कर सकती हैं.
Boyfriend’s Day 2021 Messages In Hindi: आज (3 अक्टूबर 2021) नेशनल बॉयफ्रेंड डे (National Boyfriend’s Day) मनाया जा रहा है. हालांकि बॉयफ्रेंड डे (Boyfriend’s Day) को लेकर कोई लिखित तथ्य नहीं है, लेकिन यह धीरे-धीरे लोगों के बीच काफी मशहूर हो गया है. दरअसल, साल 2014 में पहली बार बॉयफ्रेंड डे का जिक्र हुआ था, लेकिन साल 2016 में इसे लेकर 46 हजार से भी ज्यादा ट्वीट हुए थे, जिसके बाद से इस दिवस को हर साल 3 अक्टूबर को मनाया जाने लगा. ऐसा माना जाता है कि कुछ लोगों को लगा कि गर्लफ्रेंड डे (Girlfriend's Day) की तरह बॉयफ्रेंड डे भी मनाया जाना चाहिए, इसलिए शायद इस दिवस को मनाने की शुरुआत हुई है. आपको बता दें कि हर साल 1 अगस्त को गर्लफ्रेंड डे मनाया जाता है. बॉयफ्रेंड डे (Boyfriend’s Day) की कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं होती है, बावजूद इसके लोग इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए समय निकाल ही लेते हैं.
नेशनल बॉयफ्रेंड डे दुनिया भर की गर्लफ्रेंड के लिए एक ऐसा खास अवसर है, जब वो अपने प्रेमी या पार्टनर को सरप्राइज और गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल फील कराने की कोशिश करती हैं. हालांकि सोशल मीडिया के इस दौर में आप इन रोमांटिक मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स और जीआईएफ इमेजेस को अपने प्रेमी या पार्टनर के साथ शेयर करके उन्हें हैप्पी बॉयफ्रेंड डे विश कर सकती हैं.
1- इश्क-ए-दरिया में हम डूब कर भी देख आए,
वो लोग मुनाफे में रहे जो किनारे से लौट आए...
हैप्पी बॉयफ्रेंड डे

2- हर दिन तुम मेरे दिमाग में आने वाली,
पहली और आख़िरी चीज हो...
हैप्पी बॉयफ्रेंड डे

3- शुरू करते हैं फिर से मोहब्बत तुम चले आओ,
थोड़ा हम बदल जाते हैं, थोड़ा तुम बदल जाओ...
हैप्पी बॉयफ्रेंड डे

4- हजार बार ली है तुमने तलाशी मेरे दिल की,
बताओ कभी कुछ मिला है इसमें प्यार के सिवा...
हैप्पी बॉयफ्रेंड डे

5- मेरी सांसों पर नाम बस तुम्हारा है,
मैं अगर खुश हूं तो ये एहसान तुम्हारा है...
हैप्पी बॉयफ्रेंड डे

गौरतलब है कि जिन लड़कियों के बॉयफ्रेंड हैं वो इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए गिफ्ट से लेकर सरप्राइज तक प्लान करती हैं और जिनकी शादी हो चुकी है वो अपने पति के साथ इस दिन खास तरीके से सेलिब्रेट करके अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने की कोशिश करती हैं. इस दिन को सेलिब्रेट करने का एक ही मकसद होता है और वो है अपने प्रेमी या पार्टनर को खास होने का एहसास दिलाना. इसके साथ ही यह महिलाएं और लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड या पार्टनर से यह जाहिर करती हैं कि वो उनसे कितना प्यार करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

