त्योहार

Bhai Dooj 2021 Wishes: भाई-बहन के स्नेह के पर्व भाई दूज की इन WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के आखिरी दिन यानी भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है. इसके साथ ही वो अपने भाई की दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. इस खास अवसर पर आप अपने भाई या बहन को इन प्यार भरे हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए भाई दूज की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Bhai Dooj 2021 Wishes: भाई-बहन के स्नेह के पर्व भाई दूज की इन WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
भाई दूज 2021 (Photo Credits: File Image)

Bhai Dooj 2021 Wishes in Hindi: रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) की तरह ही भाई दूज (Bhai Dooj) को भाई-बहन के स्नेह और अटूट बंधन का पावन पर्व कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है, जिसे भैया दूज (Bhaiya Dooj), भाऊ बीज (Bhau Beej), भातृ द्वितीया (Bhatru Dwitiya) और यम द्वितीया (Yam Dwitiya) के नाम से भी जाना जाता है. यह पावन पर्व इस साल 6 नवंबर 2021 को मनाया जा रहा है. इस पर्व से जुड़ी प्रचलित कथा के अनुसार, इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने के लिए उनके घर गए थे. बहन यमुना ने अपने भाई का स्वागत करके उन्हें प्रेम पूर्वक भोजन कराया था. अपनी बहन के प्रेम और सम्मान से प्रसन्न होकर उन्होंने यमुना से वर मांगने के लिए कहा, तब यमुना ने अपने भाई से कहा कि वो हर साल इस दिन उनसे मिलने आएं और जो बहन इस दिन अपने भाई को तिलक लगाकर भोजन कराए उसे आपका भय न रहे और यमलोक की यातना न झेलनी पड़े. कहा जाता है कि तब से इस पर्व को मनाने की परंपरा चली आ रही है.

पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के आखिरी दिन यानी भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है. इसके साथ ही वो अपने भाई की दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. इस खास अवसर पर आप अपने भाई या बहन को इन प्यार भरे हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए भाई दूज की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- खुशनसीब होती है वो बहन,

जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है,

हर परेशानी में उसके साथ होता है,

लड़ना-झगड़ना फिर प्यार से मनाना,

तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है.

भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज 2021 (Photo Credits: File Image)

2- ये दिन, ये त्योहार खुशी का,

पावन जैसे नीर नदी का,

भाई के उजले माथे पर ,

बहन लगाए मंगल टीका.

भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज 2021 (Photo Credits: File Image)

3-  दिल की यह कामना है,

कि आपकी जिंदगी,

खुशियों से भरी हो,

कामयाबी आपके कदम चूमे,

और हमारा यह बंधन,

सदा ही प्यार से भरा रहे.

भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज 2021 (Photo Credits: File Image)

4- बहन लगाती तिलक, फिर मिठाई है खिलाती

भाई देता है पैसे और बहन है मुस्कुराती,

भाई-बहन का ये रिश्ता ना पड़ें कभी लूज,

मेरे प्यारे भैया मुबारक हो आपको भाई दूज.

भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज 2021 (Photo Credits: File Image)

5- भैया दूज का पावन त्योहार है,

भाई को तिलक लगाने के लिए बहना तैयार है,

जल्दी से लगवा लो तिलक मेरे भैया,

आपसे गिफ्ट लेने के लिए ये बहना तैयार है.

भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज 2021 (Photo Credits: File Image)

भाई-बहन के स्नेह के इस पावन पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है. मान्यता है कि इस दिन अगर बहनें अपने भाई के माथे पर स्नेह पूर्वक तिलक लगाती हैं और उन्हें भोजन कराती हैं तो इससे उनके भाइयों को लंबी उम्र और खुशहाल जीवन का वरदान मिलता है. इतना ही नहीं इस पर्व को स्नेह पूर्वक मनाने से अकाल मृत्यु और यम यातना का भय भी दूर होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).