Baisakhi 2025 Wishes: बैसाखी की लख-लख बधाइयां! प्रिजयनों संग शेयर करें ये हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings और Photo SMS
बैसाखी भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता को प्रदर्शित करने वाला एक खास अवसर है. विशेष रूप से कृषि प्रधान समाज के लिए यह पर्व काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बैसाखी के दिन नई फसल की कटाई होती है और किसानों को उनकी मेहनत का फल फसल के रूप में मिलता है. इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए बैसाखी की लख-लख बधाइयां दे सकते हैं.
Baisakhi 2025 Wishes in Hindi: उत्तर भारत में हर साल अप्रैल महीने में बैसाखी (Baisakhi) के पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है, जो कि मुख्य रूप से कृषि से जुड़ा हुआ है और इस उत्सव को नई फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है. खुशहाली और समृद्धि के इस पर्व को नए साल (New Year) के तौर पर भारत में पंजाबियों, सिखों और कई धर्मों के लोगों द्वारा मनाया जाता है. आमतौर पर बैसाखी के पर्व को सौर नव वर्ष (Solar New Year) की शुरुआत के तौर पर हर साल 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है, जबकि इस साल 13 अप्रैल 2025 को बैसाखी मनाई जा रही है. सिख समुदाय के लिए यह पर्व धार्मिक महत्व इसलिए भी रखता है, क्योंकि इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. बैसाखी का पर्व कृषि, समाज और धर्म के संगम का प्रतीक है, जहां लोग खुशी व समृद्धि की कामना करते हैं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं.