Ashadha Gupt Navratri 2025 Wishes: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

जो लोग तंत्र-मंत्र और सिद्धियों की कामना रखते हैं, उनके लिए गुप्त नवरात्रि काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. यही वजह है कि तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि में साधक 10 महाविद्याओं की विशेष रूप से साधना करते हैं. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के इस दिव्य अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने प्रियजनों को प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

Ashadha Gupt Navratri 2025 Wishes in Hindi: मां दुर्गा (Maa Durga) की भक्ति और उपासना के नौ दिवसीय महापर्व नवरात्रि (Navratri) को वैसे तो साल भर में 4 बार मनाया जाता है, लेकिन उनमें चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) और शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) को देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, जबकि माघ और आषाढ़ मास की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि कहलाती है. इस साल आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 26 जून 2025 से शुरु हो रही है और इसका समापन 4 जुलाई 2025 को होगा. गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अलावा दस महाविद्याओं की विशेष रूप से साधना की जाती है. इन दस महाविद्याओं में मां काली, मां तारा, मां छिन्नमस्ता, मां षोडशी, मां भुवनेश्वरी, मां त्रिपुर भैरवी (त्रिपुर सुंदरी), मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला शामिल हैं. कहा जाता है कि इन दस महाशक्तिशाली देवियों की जिन भक्तों पर कृपा हो जाती है, उनके लिए इस संसार में कुछ भी असंभव नहीं होता है.

जो लोग तंत्र-मंत्र और सिद्धियों की कामना रखते हैं, उनके लिए गुप्त नवरात्रि काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. यही वजह है कि तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि में साधक 10 महाविद्याओं की विशेष रूप से साधना करते हैं. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के इस दिव्य अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने प्रियजनों को प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,

हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां!

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

2- जगत की पालनहार है मां

मुक्ति का धाम है मां

हमारी भक्ति का आधार है मां

सबकी रक्षा की अवतार है मां

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

3- जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी

कोई भी आरजू ना रहे अधूरी

करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती

कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

4- लक्ष्मी का हाथ हो

सरस्वती का साथ हो,

गणेश का निवास हो

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

5- लाल रंग से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

अपने पावन कदमों से मां आए आपके द्वार

मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार!

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि गुप्त नवरात्रि आम लोगों के बीच ज्यादा प्रचलित नहीं है, क्योंकि इसे तंत्र-मंत्र और सिद्धियों की प्राप्ति की चाह रखने वाले लोगों के लिए खास माना जाता है. आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में सामान्य लोग मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. इसके अलावा अघोरी, तांत्रिक तंत्र-मंत्र और सिद्धियों की प्राप्ति के लिए दस महाविद्याओं की साधना करते हैं.

Share Now

Tags

Ashadha Gupt Navratri Ashadha Gupt Navratri 2025 Ashadha Gupt Navratri Greetings Ashadha Gupt Navratri HD Images Ashadha Gupt Navratri Hindi Messages Ashadha Gupt Navratri Hindi Wishes Ashadha Gupt Navratri Photos Ashadha Gupt Navratri Quotes Ashadha Gupt Navratri SMS Ashadha Gupt Navratri Wallpapers Durga Puja 2025 festivals and events Gupt Navratri Gupt Navratri 2025 Happy Ashadha Gupt Navratri Happy Ashadha Gupt Navratri 2025 Navratri Navratri 2025 आषाढ़ गुप्त नवरात्रि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 आषाढ़ गुप्त नवरात्रि इमेजेस आषाढ़ गुप्त नवरात्रि एसएमएस आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की बधाई आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कोट्स आषाढ़ गुप्त नवरात्रि ग्रीटिंग्स आषाढ़ गुप्त नवरात्रि फोटोज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि वॉलपेपर्स आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुभकामना संदेश आषाढ़ गुप्त नवरात्रि हिंदी मैसेजेस गुप्त नवरात्रि गुप्त नवरात्रि 2025 नवरात्रि नवरात्रि 2025 हैप्पी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

\