Akshaya Tritiya 2025 Wishes: अक्षय तृतीया के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें प्रियजनों को शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा भी है, जो खुशहाली और सुख-समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करता है. इस दिन दीपदान करने से घर में मां लक्ष्मी का वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, यही वजह है कि इस दिन को लोग उत्सव की तरह मनाते हैं. ऐसे में आप इस खास अवसर पर इन हिंदी कोट्स, विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Akshaya Tritiya 2025 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के पर्व को हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से इस साल 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है. इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है, क्योंकि इसे समृद्धि, सफलता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. संस्कृत में 'अक्षय' का अर्थ होता है 'अनंत' या 'शाश्वत' यानी वह जो कभी समाप्त नहीं होता. इस दिन को किसी नए कार्य की शुरुआत करने, व्यापार आरंभ करने, गृह प्रवेश, विवाह और शिक्षा आरंभ जैसी चीजों के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन किसी भी कार्य को करने के लिए विशेष मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है.
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा भी है, जो खुशहाली और सुख-समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करता है. इस दिन दीपदान करने से घर में मां लक्ष्मी का वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, यही वजह है कि इस दिन को लोग उत्सव की तरह मनाते हैं. ऐसे में आप इस खास अवसर पर इन हिंदी कोट्स, विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं.
कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन दीपदान करने और दीप जलाने से न सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा भी प्राप्त होती है. खासतौर पर घर के मुख्य दरवाजे, उत्तर दिशा और पितरों के स्थान पर दीप जलाने से घर में सुख-समृद्धि और रिश्तों में मजबूती आती है. इस दिन नए व्यापार की शुरुआत, गृह प्रवेश, वैवाहिक कार्य, दान-पुण्य, पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्यों से मिलने वाले पुण्य फलों की कभी समाप्ति नहीं होती है.