फैशन

फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने कहा- महिलाओं को बॉस दिखने के लिए पैंट पहनने की जरूरत नहीं

मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे का मानना है कि किसी महिला को अपनी क्षमता साबित करने के लिए पुरुषों का परिधान पहनने की जरूरत नहीं है...

फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने कहा- महिलाओं को बॉस दिखने के लिए पैंट पहनने की जरूरत नहीं
अनीता डोंगरे (Photo Credit- Twitter)

मुंबई: मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे (Anita Dongre) का मानना है कि किसी महिला को अपनी क्षमता साबित करने के लिए पुरुषों का परिधान पहनने की जरूरत नहीं है. महिलाओं के पारंपरिक परिधान तैयार करने के लिए मशहूर मुंबई (Mumbai) की इस डिजाइनर का कहना है कि महिलाएं एक ही वक्त में खूबसूरत और शक्तिशाली दोनों लग सकती हैं क्योंकि ताकत अंदरूनी चीज है.

अनीता ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा, "मैं जो भी बनाती हूं उसका स्त्रियोचित,आरामदेह और श्रेष्ठ होना जरूरी है. इसलिए मेरे लिए ऐसी धारणा कि किसी मजबूत महिला को पुरूषों का परिधान पहनना जरूरी है, एकदम गलत है. उन्हें महिलाओं के परिधान पहनने चाहिए. हम यहां पुरुषों से प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं है. हमारी ताकत हमारे भीतर है."

यह भी पढ़ें: गर्मी से निजात पाना है तो कपड़े सेलेक्ट करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

महिलाओं के लिए पहली बार किफायती ऑफिस वियर 'एएडंडी' ब्रांड पेश करने वाली डिजाइनर का कहना है कि उन्हें शक्तिशाली दिखाने वाली वेशभूषा की पूरी अवधारणा पक्षपातपूर्ण और पितृसत्तात्मक लगती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).