Eid Al-Fitr Mehendi Design 2021: ईद-अल-फितर पर अपने हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाईन, देखें ट्यूटोरियल
ईद का त्यौहार बड़ा ही खास होता है मुस्लिम समुदाय के लोग इस त्यौहार का इंतज़ार बड़ी बेसब्री से करते है. ईद का चाँद दिखने के साथ साथ इस त्यौहार का पाक महिना भी समाप्त हो जाता है.
ईद-उल-फितर (Eid Al-Fitr): ईद का त्यौहार बड़ा ही खास होता है मुस्लिम समुदाय के लोग इस त्योहार का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार करते है. चांद दिखने के बाद ईद की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए यह बड़ा ही ख़ास त्योहार है. इस त्योहार को लोग बहुत ही धूम धाम से मनाते हैं एक दूसरे के घर जाकर मीठी सेवइयां खाते हैं. लेकिन इस साल कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण लोगों को ये त्योहार घर पर ही सेफ रहकर मनाना पड़ रहा है.
ईद हो और मेहंदी का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. इस दिन के लिए महिलाएं अच्छी तरह से सजती संवरती हैं. अपने हाथों में सुंदर मेहंदी की डिजाइन रचाती हैं. ईद आने से पहले ही महिलाएं खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की तलाश में इंटरनेट पर जुट जाती हैं. अगर ईद के ख़ास मौके पर आप मेहन्दी डिजाइन की तलाश में हैं तो हम आपके लिए ले आए हैं आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन के कुछ वीडियो. जिन्हें देखकर आप झटपट अपने हाथों में रचा सकते हैं.

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10 वीं शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाया जाता है. ईद का त्योहार चांद दिखने के आधार पर मनाया जाता है. इस वर्ष अगर 12 मई को चांद दिखाई देता है तो ईद का त्यौहार 13 मई को मनाया जाएगा. वहीं, अगर 13 मई को चांद देखा गया, तो ईद 14 मई को मनाई जाएगी. ईद का त्योहार हमारे देश में सभी धर्म के लोग मिल जुलकर मनाते हैं यह त्योहार भाईचारे का सन्देश देता है.

सिंपल मेहंदी डिजाइन वीडियो:
यह भी देखें:
यह भी देखें:
आशा करते है कि ऊपर दिए गए मेहंदी डिजाइन आपके काम जरुर आएंगे. इस बार ईद-अल-फितर घर में रहकर अपने परिवार के साथ सुरक्षित मनाएं. हमारी ओर से आपको और आपके परिवार को ईद-अल-फितर की शुभकामनाएं! हैप्पी और सेफ ईद.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

