Happy Diwali Wishes And Messeges 2019: दिवाली पर WhatsApp Stickers, SMS और Facebook के जरिए ये मैसेजेस भेजकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं
दिवाली हिन्दुओं का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, झिलमिलाती रोशनी और मिट्टी के दीयों में दीप जलाकर इस त्योहार को बड़ी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है. दिवाली की शुरुआत के महीनो पहले ही घर की साफ सफाई सजावट और कपड़ों की खरीदारी शुरू हो जाती है. इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दिवाली 5 दिनों का त्योहार है.
Happy Diwali Wishes And Messeges 2019: दिवाली हिन्दुओं का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, झिलमिलाती रोशनी और मिट्टी के दीयों में दीप जलाकर इस त्योहार को बड़ी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है. दिवाली की शुरुआत के महीनो पहले ही घर की साफ सफाई सजावट और कपड़ों की खरीदारी शुरू हो जाती है. इस साल दिवाली 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दिवाली 5 दिनों का त्योहार है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार 'अमावस्या' की रात को मनाया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी भक्तों के घरों में अंधेरे में यात्रा करती हैं और उन्हें धन और खुशी का आशीर्वाद देती हैं. इसे रोशनी का त्योहार कहा जाता है क्योंकि यह अंधकार में रोशनी ले आता है यानी ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है. इस दिन भगवान गणेश के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा होती है. ये पूजा पुरे परिवार के लोग साथ मिलकर घर की सुख समृद्धि के लिए करते हैं. पूजा के बाद आसपास और रिश्तेदारों में प्रसाद और घर में बनाए गए मीठे और नमकीन पकवान बांटकर एक दुसरे को शुभकामनाएं देते हैं.
इस दिवाली पर जब आप पूरे उत्साह और खुशियों के साथ यह त्योहार मना रहे हैं तो इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दिवाली की शुभकामनाएं दिए बिना कैसे रह सकते हैं. आपके मैसेजेस और शुभकामनाओं से आपके प्रियजनों को ख़ुशी का एहसास होगा. नीचे दिए गए मैसेजेस WhatsApp Stickers, SMS और Facebook के जरिए ये भेजकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दें सकते हैं.
श्री राम जी आपके संसार में
सुख की बरसात करें,
और दुखों का नाश करें
प्रेम की फुलझड़ी से
आपका घर आंगन रोशन हो
हैप्पी दिवाली

दीयों से रोशन हो आपके घर द्वार,
खुशियां आएं बार-बार,
सफलता हर दम करे आपका इंतजार,
शुभकामनाओं के साथ
मनाओ दिवाली का त्योहार
हैप्पी दिवाली

अंधेरा हुआ दूर रात के साथ
नई सुबह आई दिवाली के साथ
अब आंखे खोलो देखो एक संदेश आया है
दिवाली की शुभकामनाएं साथ लाया है
हैप्पी दिवाली

एक दुआ मांगते है हम अपने भगवान से
चाहते है आपकी खुशी पूरे ईमान से
सब हसरतें पूरी हो आपकी
और आप मुस्कुराएं दिल-ओ-जान से
आप सभी को दिवाली मुबारक
हैप्पी दिवाली

हर खुशी, खुशी मांगे आपसे,
हर जिंदगी, जिंदगी मांगे आपसे
इतना उजाला हो आपके जीवन में
कि दिये भी रोशनी मांगे आपसे
हैप्पी दिवाली

पटाखों फुलझड़ियों के साथ
मस्ती से भरी हो दिवाली की रात
प्यार भरे हो दिन ये सारे
खुशियां रहें सदा साथ तुम्हारे
हैप्पी दिवाली

आशा करते हैं हैं कि ऊपर दिए गए मैसेजेस आपको आपके दोस्तों और रिश्तेदारों के भेजने के काम जरुर आए होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2019 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

