धर्म

December, Vrat-Festival 2023: इस माह विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी और क्रिसमस समेत पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत, पर्व, एवं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दिवस!

साल 2023 की विदाई और नये साल के स्वागत करने वाले माह दिसंबर के शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं. सनातन धर्म के अनुसार इस दिसंबर माह में भी कई महत्वपूर्ण पर्व एवं व्रत पड़ने वाले हैं. दिसंबर 2023 में कालाष्टमी, काल भैरव जयंती, धनु संक्रांति, भागवत एकादशी, विवाह पंचमी, गीता जयंती, गणेश चतुर्थी एवं क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व एवं व्रत पड़ेंगे.

December, Vrat-Festival 2023: इस माह विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी और क्रिसमस समेत पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत, पर्व, एवं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दिवस!
Pooja

साल 2023 की विदाई और नये साल के स्वागत करने वाले माह दिसंबर के शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं. सनातन धर्म के अनुसार इस दिसंबर माह में भी कई महत्वपूर्ण पर्व एवं व्रत पड़ने वाले हैं. दिसंबर 2023 में कालाष्टमी, काल भैरव जयंती, धनु संक्रांति, भागवत एकादशी, विवाह पंचमी, गीता जयंती, गणेश चतुर्थी एवं क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व एवं व्रत पड़ेंगे. इससे साथ-साथ कई ग्रहों की दशा परिवर्तित होगी. साथ ही कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस एवं महान शख्सियतों की जयंती आदि भी इस माह पड़ेगी. साल का यह अंतिम माह आप सुचारू रूप से गुजारें, और शीतकालीन अवकाश को को योजनाबद्ध तरीके से मनाने के लिए यहां दिसंबर 2023 के व्रत एवं पर्वों की सूची बता रहे हैं.

दिनांक, दिन, व्रत, पर्व एवं दिवस विशेष

01 दिसंबर, 2023 (शुक्रवार) विश्व एड्स दिवस

03 दिसंबर, 2023 (रविवार) विश्व विकलांग दिवस

05 दिसंबर, 2023 (मंगलवार) कालाष्टमी, काल भैरव जयंती, अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस

07 दिसंबर, 2023 (गुरुवार) सशस्त्र सेना झंडा दिवस, अंतरराष्ट्रीय उड्डयन दिवस

08 दिसंबर, 2023 (शुक्रवार) उत्पन्न एकादशी

09 दिसंबर, 2023 (शनिवार) अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस

1 0 दिसंबर, 2023 (रविवार) प्रदोष व्रत (कृष्ण)

11 दिसंबर, 2023 (सोमवार) मासिक शिवरात्रि, युनिसेफ स्थापना दिवस

12 दिसंबर, 2023 (मंगलवार) अमावस्या, भौमवती अमावस्या, गौरी तपो व्रत

13 दिसंबर, 2023 (बुधवार) हेमंत ऋतु

14 दिसंबर, 2023 (गुरुवार) चंद्र दर्शन

16 दिसंबर, 2023 (शनिवार) धनु संक्रांति, वरद चतुर्थी, राष्ट्रीय विजय दिवस

17 दिसंबर, 2023 (रविवार) विवाह पंचमी

18 दिसंबर, 2023 (सोमवार) सोमवार व्रत, षष्ठी, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस

19 दिसंबर, 2023 (मंगलवार) गोवा मुक्ति दिवस

20 दिसंबर, 2023 (बुधवार) दुर्गाष्टमी व्रत

22 दिसंबर, 2023 (शुक्रवार) गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी, राष्ट्रीय गणित दिवस

23 दिसंबर, 2023 (शनिवार) वैकुण्ठ एकादशी, राष्ट्रीय किसान दिवस

24 दिसंबर, 2023 (रविवार) अनंग त्रयोदशी व्रत, प्रदोष व्रत (शुक्ल), राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस

25 दिसंबर, 2023 (सोमवार) क्रिसमस, रोहिणी व्रत, सुशासन दिवस

26 दिसंबर, 2023 (मंगलवार) मार्गशीर्ष पूर्णिमा, अन्नपूर्णा जयंती, पूर्णिमा व्रत, श्री दत्त जयंती

30 दिसंबर,2023 (शनिवार) संकष्टी गणेश चतुर्थी

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).