लाइफस्टाइल

Consent Condom: दोनों पार्टनर की रजामंदी के बाद ही खुलेगा ये अनोखा कंडोम, देखें वीडियो

नए पैकेज में एक पुरानी चीज आई है. यह यौन संबंध एक दूसरे की सहमति से बनाने का संदेश देता है. अर्जेंटीना की एक कंपनी ने कंडोम की ऐसी बेहतरीन पैकेजिंग की है जिसे अकेले नहीं खोल सकते हैं. इस पैकेजिंग को कपल मिलकर ही खोल सकते हैं...

Consent Condom: दोनों पार्टनर की रजामंदी के बाद ही खुलेगा ये अनोखा कंडोम, देखें वीडियो
कंसेंट कंडोम, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

नए पैकेज में एक पुरानी चीज आई है. जो एक दूसरे की सहमति से यौन संबंध बनाने का संदेश देता है. अर्जेंटीना की एक कंपनी ने कंडोम की ऐसी बेहतरीन पैकेजिंग की है जिसे अकेले नहीं खोल सकते हैं. इस पैकेजिंग को कपल मिलकर ही खोल सकते हैं, बिना चार हाथों के कंडोम के पैकेट को खोला नहीं जा सकता हैं. कंडोम की अनोखी पैकेजिंग बनाने वाली कंपनी का नाम ट्यूलिपन (Tulipan) है. ये कंपनी अर्जेंटीना की है. दुनिया में यह कंडोम का पहला पैकेट है जिसे खोलने के लिए चार हाथों की जरुरत पड़ेगी. इस पैकेट को खोलने के लिए बॉक्स के साइड वाला हिस्सा दबाना पड़ता है.

कंडोम की ट्यूलिपन कंपनी ने हमेशा सेफ यौन सबंध और प्लेजर की बात की है. लेकिन इस बार उन्होंने कंडोम के अनोखे पैकेट के जरिए सेक्शुअल रिलेशनशिप पर बहुत ही इम्पोर्टेंट बात समझाने की कोशिश की है. इस पैकेट के जरिए ट्यूलिपन कंपनी ने बताने की कोशिश की है कि यौन संबंध दोनों पार्टनर्स की सहमती से ही होना चाहिए. सेक्स में आनंद तभी मिलेगा जब दोनों पार्टनर की सहमति होगी. द नेक्स्ट वेब को कंडोम की मार्केटिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आइए आपको दिखाते हैं कंडोम की बेहतरीन पैकेजिंग का वीडियो.

यह भी पढ़ें: 2019 में आएगा दुनिया का पहला Oral Sex Robot, जानें खासियत

ट्यूलिप अर्जेंटीना कंपनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यौन संबंध सहमति से करने के लिए एक स्लोगन ट्विट किया है, इस स्लोगन में लिखा है, 'क्यों ये छोटा सा बॉक्स दो लोगों की सहमति से ही खोला जा सकता है? क्योंकि सहमति ही रिश्तों में काम करती है, अगर सहमति है तो ही आनंद है. अब तक, ये कंडोम सिर्फ ब्यूनस आयर्स में होने वाले कार्यक्रमों में नि: शुल्क वितरित किए गए हैं. खबरों के मुताबिक इस साल के अंत तक ये मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. द नेक्स्ट वेब के अनुसार, कंसेंट कंडोम पैक बनाने का आइडिया एक सर्वेक्षण के बाद आया जब पता चला कि अर्जेंटीना के सिर्फ 14.5 प्रतिशत पुरुषों ने नियमित रूप से कंडोम का इस्तेमाल किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2019 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).