Chhath Puja 2024: कब है छठ पूजा? पंचांग के अनुसार नोट करें मूल तिथि, नहाय-खाय, लोहंडा और खरना का सही शेड्यूल!
दीपावली पर लक्ष्मी जी की पूजा को लेकर अभी दुविधा बरकरार है, यहां तक कि चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर असमंजस बनी हुई है. छठ पूजा की तैयारियां दिवाली के साथ ही शुरू हो जाती हैं. बता दें कि बिहार और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में यह पर्व सच्ची श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है.
दीपावली पर लक्ष्मी जी की पूजा को लेकर अभी दुविधा बरकरार है, यहां तक कि चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर असमंजस बनी हुई है. छठ पूजा की तैयारियां दिवाली के साथ ही शुरू हो जाती हैं. बता दें कि बिहार और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में यह पर्व सच्ची श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. छठ पर्व को सूर्य षष्ठी, छठ, छठी, डाला पूजा, प्रतिहार और डाला छठ के नाम से भी मनाया जाता है. चार दिवसीय यह पर्व ऊर्जा और जीवन शक्ति के दाता सूर्यदेव को समर्पित है, चूंकि छठ पूजा की तैयारी काफी पहले से तैयारी शुरू हो जाती है, इसलिए इसके सेलिब्रेशन की तिथि से जुड़ी सारी असमंजसता को दूर कर लेना आवश्यक है.
छठ पूजा के नियम एवं रीति-रिवाज
छठ पूजा हिंदू पंचांग के अनुसार दीपावली के छह दिन बाद यानी कार्तिक मास की छठवीं तिथि को मनाई जाती है. छठ पर्व मनाने वाले जातक दिवाली के अगले दिन केवल सात्विक भोजन (बिना प्याज-लहसुन वाला) खाना शुरू कर छठ की तैयारियों में जुट जाते हैं. इन पूरे दिन बेहद स्वच्छता, और स्नान के बाद ही भोजन किया जाता है, और तमाम रीति और रिवाजों का कठोरता के साथ पालन किया जाता है. यह भी पढ़ें : Aaj 22 October 2024 Panchang: आज से सौर हेमंत ऋतु प्रारंभ! जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, सूर्योदय-चंद्रोदय एवं राहुकाल की स्थिति इत्यादि!
छठ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पड़ोसी देश नेपाल में महिलाएं छठ दो दिन कठोर निर्जल उपवास रखते हुए निकटतम नदी तट पर स्नान-ध्यान कर भगवान भास्कर का दर्शन एवं अर्घ्य देती हैं. अपने परिवार एवं बच्चों की भलाई, समृद्धि और प्रगति के लिए छठी मैया एवं सूर्यदेव से आशीर्वाद की कामना करती हैं.
छठ पूजा 2024 का शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष षष्ठी प्रारंभः 12.41 AM (07 नवंबर 2024, गुरुवार)
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष षष्ठी समाप्तः 12.34 AM (08 नवंबर 2024, शुक्रवार)
इस तरह 07 नवंबर 2024 को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, और अगले दिन यानी 08 नवंबर 2024 को उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.
छठ पूजा 2024 कार्यक्रम:
छठ पूजा (दिन-1) 05 नवंबर 2024, मंगलवार: नहाय खाय (सूर्योदय 06.36 AM, सूर्यास्त: 05.33 PM
छठ पूजा (दिन-2) 06 नवंबर 2024, बुधवार: लोहंडा और खरना (सूर्योदय 06.36 AM, सूर्यास्त: 05.33 PM
छठ पूजा (दिन-3) 07 नवंबर 2024, गुरुवार: संध्या अर्घ्य (सूर्योदय 06.38 AM, सूर्यास्त: 05.32 PM
छठ पूजा (दिन-4) 08 नवंबर 2024, शुक्रवार: उषा अर्घ्य पारण (सूर्योदय 06.38 AM, सूर्यास्त: 05.31 PM
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

