Bank Holidays in June 2025: इस माह इतने दिन बैंक रहेंगे बंद! लेकिन लॉन्ग वीकेंड के अवसर भी मिलेंगे, ले सकते हैं पर्यटन का आनंद!

कुछ ही दिनों में जून माह 2025 शुरु होने वाला है, ऐसे में यह जानना बहुत आवश्यक है कि इस माह कब-कब और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, ताकि हम अपने बैंक कार्यालय से संबंधित जरूरी कार्यों को समय रहते नियोजित कर सकें. हालांकि कैश के लेन-देन संबंधी कार्य एटीएम मशीनों के जरिये चौबीसों घंटे निपटाये जा सकेंगे.

  कुछ ही दिनों में जून माह 2025 शुरु होने वाला है, ऐसे में यह जानना बहुत आवश्यक है कि इस माह कब-कब और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, ताकि हम अपने बैंक कार्यालय से संबंधित जरूरी कार्यों को समय रहते नियोजित कर सकें. हालांकि कैश के लेन-देन संबंधी कार्य एटीएम मशीनों के जरिये चौबीसों घंटे निपटाये जा सकेंगे. रिजर्व बैंक द्वारा जारी बैंक अवकाश की सूची के अनुसार इस माह कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें रविवार के साप्ताहिक अवकाश तथा दूसरे एवं चौथे शनिवार के अवकाश भी शामिल हैं, और क्षेत्रीय अवकाश भी जुड़े हैं. इस तरह इस जून माह 2025 में अपेक्षाकृत बैंक ज्यादा दिन खुलेंगे, हालांकि आपको लॉन्ग वीकेंड का भी पूरा-पूरा अवसर मिलेगा, जब आप एक दो दिन की लीव लेकर चार से पांच दिन के लिए कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं. आइये जानते हैं जून 2025 माह में किन किन दिन बैंक बंद रहेंगे. यह भी पढ़ें : Apara Ekadashi 2025 Wishes: अपरा एकादशी के इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

जून माह 2025 में बैंक अवकाश की पूरी सूची

01 जून 2025, रविवार      साप्ताहिक बैंक अवकाश                संपूर्ण भारत में   

07 जून 2025शनिवार     बकरी ईद/ ईद-अल-अजहा             संपूर्ण भारत में

08 जून 2025रविवार      साप्ताहिक बैंक अवकाश               संपूर्ण भारत में

11 जून 2025बुधवार      संत गुरु कबीर जयंती                हरियाणापंजाबहिमाचल प्रदेश

12 जून 2025गुरुवार      गुरु हरगोबिंद जी जयंती              जम्मू कश्मीर, एवं पंजाब

14 जून 2025शनिवार     माह का दूसरा शनिवार                संपूर्ण भारत में

15 जून 2025रविवार     साप्ताहिक बैंक अवकाश                संपूर्ण भारत में

22 जून 2025रविवार     साप्ताहिक बैंक अवकाश               संपूर्ण भारत में

27 जून 2025शुक्रवार     रथ यात्रा मणिपुर,                  उड़ीसा

28 जून 2025शनिवार     माह का चौथा शनिवार              संपूर्ण भारत में

29 जून 2025रविवार     साप्ताहिक बैंक अवकाश              संपूर्ण भारत में

30 जून 2025सोमवार        रेमना नी                     मिजोरम

Share Now

\