ZEE-Sony Merger: आईडीबीआई बैंक के बाद एक्सिस फाइनेंस ने ज़ी-सोनी विलय को एनसीएलटी की मंजूरी को चुनौती दी

ज़ी एंटरटेनमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “कंपनी को एनसीएलएटी, दिल्ली के समक्ष कंपनी के खिलाफ एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड की ओर से एक अपील दायर की गई है, जिसमें एनसीएलटी, मुंबई बेंच द्वारा पारित 10 अगस्त, 2023 के आदेश को चुनौती दी गई है.

ज़ी-सोनी विलय (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: एक्सिस फाइनेंस ने जी एंटरटेनमेंट-सोनी विलय के लिए एनसीएलटी की मंजूरी को चुनौती देते हुए एनसीएलएटी का रुख किया है.

ज़ी एंटरटेनमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “कंपनी को एनसीएलएटी, दिल्ली के समक्ष कंपनी के खिलाफ एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड की ओर से एक अपील दायर की गई है, जिसमें एनसीएलटी, मुंबई बेंच द्वारा पारित 10 अगस्त, 2023 के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें 2022 के इंटरलोक्यूटरी एप्लीकेशन नंबर 124 सीपी (सीएए), नंबर 209 सीए (सीएए) व 204 को खरिज कर दिया गया है और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड, बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) के बीच व्यवस्था की समग्र योजना को मंजूरी दी गई है. Google Alphabet Job Cuts: गूगल ने दिया बड़ा झटका, पैरेंट कंपनी अल्‍फाबेट ने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

इससे पहले, 5 सितंबर को आईडीबीआई बैंक ने भी विलय के लिए एनसीएलटी की मंजूरी के खिलाफ एनसीएलएटी का रुख किया था.

ज़ी एंटरटेनमेंट ने कहा था, “समय-समय पर संशोधित सेबी (लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 (लिस्टिंग विनियम) के विनियम 30 के अनुसार, आपको सूचित किया जाता है कि कंपनी को आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की ओर से एक अपील भेजी गई है. एनसीएलएटी, दिल्ली के समक्ष कंपनी के खिलाफ एनसीएलटी, मुंबई बेंच द्वारा पारित 10 अगस्त, 2023 के आदेश को चुनौती दी गई, जिसमें ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड, बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जिसे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से जाना जाता था) के बीच व्यवस्था की समग्र योजना को मंजूरी दी गई थी.“

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 26, 2026: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम हाल

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट