News

VIDEO: कानपुर में एक यूट्यूबर ने फ्लाईओवर से उड़ाएं 50 हजार रूपए के नोट, लूटने के लिए मची लोगों की भीड़

लोग फेमस होने के लिए कुछ भी कर रहे है और किसी भी हद तक जा रहे है. ऐसा ही एक अजीब वीडियो कानपुर से सामने आया है. जहांपर एक शख्स ने फ्लाईओवर से 50 हजार रूपए के नोट उड़ाएं.

VIDEO: कानपुर में एक यूट्यूबर ने फ्लाईओवर से उड़ाएं 50 हजार रूपए के नोट, लूटने के लिए मची लोगों की भीड़
Credit-(X,@liveankitknp)

कानपुर, उत्तर प्रदेश: लोग फेमस होने के लिए कुछ भी कर रहे है और किसी भी हद तक जा रहे है. ऐसा ही एक अजीब वीडियो कानपुर से सामने आया है. जहांपर एक शख्स ने फ्लाईओवर से 50 हजार रूपए के नोट उड़ाएं. इस दौरान इस शख्स ने 200-200 रूपए के नोट फ्लाईओवर से फेंकने शुरू किए और देखते ही देखते इसे लुटने के लिए लोगों की भीड़ नीचे जमा हो गई.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया मीडिया एक्स पर @liveankitknp नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Viral Video: कूड़ा बीनने वाले बच्चों ने 500 रुपये के नोटों के बंडलों को फेंके गए बैग में पाया, उन्हें चूमा- देखें वायरल वीडियो

यूट्यूबर ने फ्लाईओवर से उड़ाएं नोट

यूट्यूबर नोट उड़ा रहा है और कोई शूट कर रहा है

इस वीडियो में देख सकते है कि यूट्यूबर नोट उड़ा रहा है और इसके पास में खड़ा एक शख्स इसको शूट कर रहा है. यूट्यूबर ने जो ये पैसे उड़ाएं है, उससे लगता है कि व्यूज और लाइक्स के लिए ऐसा किया गया है.

पुलिस का बयान

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमकर बवाल मच गया है. इस घटना के बाद पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वीडियो की जानकारी नहीं आई है और जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).