Delhi: बहन को जामा मस्जिद में नहीं घुसने दिया गया, युवक ने लगाया आरोप

बिहार के 22 साल के एक युवक ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उसकी रिश्ते की बहन को जामा मस्जिद में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी।

Delhi Jama Masjid (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 24 नवंबर बिहार के 22 साल के एक युवक ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उसकी रिश्ते की बहन को जामा मस्जिद में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. पटना निवासी युवक ने कहा कि ‘‘मेरे भारत’ में ऐसा हो रहा है, यह हैरान करने वाला और दुखद है.’’ यह भी पढ़ें: जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश लगा प्रतिबंध हटेगा, दिल्ली के LG ने शाही इमाम से की थी अपील

जामा मस्जिद के प्रशासन ने इसके मुख्य द्वारों पर नोटिस लगाया जिसमें कहा गया कि मस्जिद में लड़कियों के अकेले या समूह में प्रवेश पर रोक है। इस फैसले पर विवाद शुरू होने के बाद शाही इमाम ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह आदेश नमाज पढ़ने आने वाली लड़कियों के लिए नहीं है.

दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना के अनुरोध के बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक वाले आदेश को वापस लेने के लिए तैयार हो गये हैं. राज भवन के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

हालांकि युवक ने आरोप लगाया, ‘‘हमें प्रवेश द्वार के बाहर बताया गया कि हम दो पुरुष अंदर जा सकते हैं लेकिन बहन के साथ नहीं। मेरी बहन ने अकेले भी मस्जिद में घुसने की कोशिश की लेकिन उसे रोक लिया गया. वह उदास हुई.’’

उसने कहा, ‘‘हम वास्तव में अंदर से जामा मस्जिद देखना चाहते थे. अगर जामा मस्जिद के अधिकारियों को लगता है कि कोई कुछ गलत कर रहा है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या बाहर जाने को कहा जा सकता है.’’

उसने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘इस तरह की पूरी रोक गलत है. हम कई मस्जिदों में नमाज के लिए जाते हैं, किसी ने हमें इसलिए रोकने की कोशिश नहीं की क्योंकि हमारे साथ कोई महिला थी.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार