एजेंसी न्यूज

Delhi: जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश लगा प्रतिबंध हटेगा, दिल्ली के LG ने शाही इमाम से की थी अपील

दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना के अनुरोध के बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक वाले आदेश को वापस लेने के लिए तैयार हो गये हैं। राज भवन के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Delhi: जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश लगा प्रतिबंध हटेगा, दिल्ली के LG ने शाही इमाम से की थी अपील
Delhi Jama Masjid (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना के अनुरोध के बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक वाले आदेश को वापस लेने के लिए तैयार हो गये हैं. राज भवन के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

सूत्रों के अनुसार, सक्सेना ने इमाम बुखारी से बात कर इस बाबत आग्रह किया और इमाम बुखारी इस शर्त पर आदेश वापस लेने को राजी हो गये कि आगंतुक मस्जिद की शुचिता का सम्मान करें और उसे बरकरार रखें. यह भी पढ़ें: इस राज्य में 6 रुपये बढ़े दूध के दाम, जनता बेहाल

जामा मस्जिद के प्रशासन ने इसके मुख्य द्वारों पर नोटिस लगाया था जिसमें कहा गया था कि मस्जिद में लड़कियों के अकेले या समूह में प्रवेश पर रोक है। इस फैसले पर विवाद शुरू होने के बाद शाही इमाम ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह आदेश नमाज पढ़ने आने वाली लड़कियों के लिए नहीं है.

महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को प्रतिगामी तथा अस्वीकार्य बताया.

मस्जिद प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि तीन मुख्य प्रवेश द्वारों के बाहर कुछ दिन पहले नोटिस लगाये गये थे, जिन पर तारीख नहीं है। हालांकि, इन पर ध्यान अभी गया है.

नोटिस के अनुसार, ‘‘जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).