WhatsApp पर गर्लफ्रेंड को दिखा रहा था फांसी लगाने का तरीका, अचानक पैर फिसला चली गई जान
कहते हैं कि अगर प्यार होता है तो इंसान की जिंदगी बदल जाती हैं. लेकिन अगर यही प्यार सारी हदे पार करने लगे तो इंसान का सबकुछ तबाह भी कर देता है. एक ऐसा ही हैफ्रण कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले से सामने आया है.
भोपाल: कहते हैं कि अगर प्यार होता है तो इंसान की जिंदगी बदल जाती हैं. लेकिन अगर यही प्यार सारी हदे पार करने लगे तो इंसान का सबकुछ तबाह भी कर देता है. कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया (Datia) जिले से सामने आया है. जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को फांसी लगाने का तरीका सिखाने के चक्कर में अपनी ही जान गंवा बैठा.
जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय हितेश कुशवाहा अपनी प्रेमिका को वाट्सएप पर वीडियो कॉल के जरिए फांसी के फंदे पर लटकने का तरीका दिखा रहा था. तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और फंदा कसने से उसकी मौत हो गई. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि युवक की इस करतूत के पीछे का मकसद क्या था. पुलिस मामलें की जांच में जुटी है.
बताया जा रहा है कि हितेश अपनी गर्लफ्रेंड को प्लास्टिक की टंकी पर फांसी लगाने का तरीका बता रहा था. तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और दुपट्टे से बनाया हुआ फंदा उसके गले में फंस गया. परिणामस्वरूप फंदा गले में कसने से उसकी तुरंत मौत हो गई.
यह भी पढ़े- फेल होने के डर से बच्ची ने रिजल्ट से 3 दिन पहले लगाई फांसी, 70% नंबर से हुई पास
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार सुबह युवक के परिजन उसके कमरे में गए. पुलिस को युवक के मोबाइल से फांसी लगाने के दो वीडियो मिले है. बताया जा रहा है कि हितेश रविवार रात को घटना के ठीक पहले अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर गेम भी खेल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

